फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Md shahadat trapped Assami tribal girl through instagram, left her in bihar after getting her pregnant

Instagram Love Story : शहादत ने आदिवासी लड़की को फंसाया, दिल्ली में लिव-इन रखा, गर्भवती कर बिहार में छोड़ा

Wed, 19 Jun 2024 06:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 19 Jun 2024 06:37 PM IST
सार

Girlfriend Boyfriend : बिहार के मो. शहादत ने असम की आदिवासी लड़की को इंस्टाग्राम के जरिए फंसाया। फिर दिल्ली बुलाकर लिव-इन में सालभर रखा। गर्भवती होने के बाद शादी पर अड़ी तो अपने ही जिले समस्तीपुर के रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Md shahadat trapped Assami tribal girl through instagram, left her in bihar after getting her pregnant
धोखेबाज प्रेमी की तलाश करती असम की लड़की। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

असम की रहने वाली एक युवती को समस्तीपुर के कल्याणपुर के रहने वाले मोहम्मद शहादत से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया। करीब 1 वर्ष पूर्व असम से भाग कर वह दिल्ली पहुंची ।दोनों लीव इन रिलेशन में रहने लगे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक यह कहकर समस्तीपुर चला आया कि गांव में चलकर शादी करेंगे। लेकिन ट्रेन जैसे ही समस्तीपुर पहुंची कि युवक उसका मोबाइल और पैसा लेकर स्टेशन पर ही छोड़कर फरार हो गया। अब युवती समस्तीपुर के वरीय पुलिस पदाधिकारी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर फंसाया फिर दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रखा 
असम की रहने वाली युवती को करीब 2 साल पहले इंस्टाग्राम पर समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव के रहने वाले मोहम्मद मस्जिद के पुत्र मोहम्मद शहादत से  दोस्ती हुई। फिर दोनों की लंबी-लंबी बातचीत होने लगी। दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों एक साथ जीने और मरने की भी कसमें खाने लगे। पीड़िता का कहना है कि शहादत ने बताया कि उसके भाई और भाभी दिल्ली में रहते हैं, वह भी दिल्ली में है इसलिए तुम दिल्ली चली आओ। यही पर शादी कर अपना घर बसाएंगे। उसने यह भी बताया कि शहादत के भाई का कारोबार दिल्ली में है।  शहादत के कहने पर पीड़िता करीब एक वर्ष पूर्व दिल्ली पहुंची और शहादत के साथ लीव इन रिलेशन में रहने लगी, जिसमें उसका भाई साहिल और उसकी भाभी भी सहयोग करने लगी।
विज्ञापन


शादी के दबाव में चकमा देकर भागा फिर जान से मारने की दी धमकी 
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने दो बार अपना चेक भी कराया। इसके बाद वह लगातार शहादत पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। लगातार मिल रहे दबाव के बाद शहादत ने कहा कि वह शादी अपने गांव में करेगा। 12 जून को वह दिल्ली से समस्तीपुर के लिए चला। 13 जून को समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन जब रुकी तो शहादत उसका मोबाइल और पैसा लेकर फरार हो गया। बाद में जब उसने दूसरे नंबर से शहादत के मोबाइल पर फोन किया तो शहादत ने बताया कि यहां से चली जाओ नहीं तो अब तुम्हारी हत्या कर देंगे। इस दौरान वह कल्याणपुर भी गई। फिर कहीं से कोई मदद नहीं मिलने के बाद बुधवार को वह एसपी के पास पहुंची। हालांकि एसपी से उसकी मुलाकात नहीं हुई, लेकिन डीएसपी ने इस मामले में महिला थाना को उचित कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थानाध्यक्ष ने शुरू की  कार्रवाई 
मुख्यालय डीएसपी के आदेश के बाद पीड़ित युवती महिला थाना पहुंचकर आवेदन दिया। आवेदन मिलने के बाद महिला थाना की पुलिस इस मामले में सक्रिय हो गई है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को थाना बुलवाया जायेगा और अगर वह नहीं आता है तब उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed