{"_id":"655b3079239d0463bb0cbf55","slug":"married-woman-strangled-to-death-for-dowry-in-bettiah-bihar-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेतिया में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेतिया में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी
Mon, 20 Nov 2023 03:44 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 20 Nov 2023 03:44 PM IST
सार
बिहार के बेतिया में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा, आरोपी हत्या के बाद फरार हो गया है।
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
विस्तार
बिहार में दहेज के नाम पर हत्या का मामला सामने आया है। बेतिया में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने एक लाख रुपए और बुलेट बाइक की मांग की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है। मृतका की पहचान शहनाजा खातून के रूप में की गई है।
परिजनों का आरोप, दहेज के लिए की हत्या
रामनगर थाना क्षेत्र के बरवा बजरिया गांव की रहनी वाली शहनाजा खातून की शादी इस वर्ष फरवरी में असकली मियां के साथ हुई थी। इस दौरान लड़की के पिता ने बेटी को कई उपहारों के साथ विदा किया था। परिजनों के मुताबिक, ससुराल पक्ष लगातार बाइक और एक लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर सोमवार पोस्मार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी हैं।

Married woman strangled to death for dowry in Bettiah, Bihar