फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Married woman beaten to death for not getting car in dowry in Muzaffarpur, police found half burnt body

Bihar: दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या, दाह संस्कार के वक्त पहुंची पुलिस; अधजला शव बरामद

Fri, 23 Jun 2023 01:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 23 Jun 2023 01:29 PM IST
सार

मृतका के चाचा पंचित महतो ने बताया कि ससुराल वालों ने देर रात रीमा उर्फ ऊष्मा की पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिर वे सबूत छिपाने की नीयत से घर से काफी दूर सुनसान बबूरबन चौर में शव का दाह संस्कार कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर जब हम परिजनों के साथ श्मशान घाट पर पहुंचे तो ससुराल वालों ने गाली-गलौज की और धमकी देकर भगा दिया। उसके बाद हमने इसकी सूचना बरूराज थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Married woman beaten to death for not getting car in dowry in Muzaffarpur, police found half burnt body
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दहेज लोभियों ने महज एक लाख रुपये और कार न मिलने पर नवविवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव का दाह संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान लोगों ने बरूराज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से अधजला शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। यह पूरा मामला जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के मटैया गांव की है।

विज्ञापन


मृतका के चाचा पंचित महतो ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी भतीजी रीमा की शादी 10 मई को मटैया गांव के विश्वनाथ महतो के बेटे उमेश महतो से की थी। उन्होंने शादी के समय उपहार स्वरूप काफी सामान दिया था। शादी के महज एक सप्ताह के बाद ही ससुराल वाले एक लाख रुपये और कार देने की मांग करने लगे। इस दौरान मायके से रुपये और कार मंगवाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। इस दौरान रीमा को घर में बंद कर पिटाई की जाती रही। वहीं, मायके वालों ने इतनी बड़ी रकम और कार देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन


पंचित महतो ने बताया कि इसके बाद ससुराल वालों ने देर रात रीमा उर्फ ऊष्मा की पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिर वे सबूत छिपाने की नीयत से घर से काफी दूर सुनसान बबूरबन चौर में शव का दाह संस्कार कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर जब हम परिजनों के साथ श्मशान घाट पर पहुंचे तो ससुराल वालों ने गाली-गलौज की और धमकी देकर भगा दिया। उसके बाद हमने इसकी सूचना बरूराज थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। उसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस को वहां से कोई भी साक्ष्य हाथ नहीं लगा। सभी घर छोड़ भाग गए थे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed