फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Married before engagement: Bride's mother was counting her last breaths, married in hospital's ICU in Gaya

इंगेजमेंट से पहले रचाई शादी: दुल्हन की मां अंतिम सांसें गिन रही थीं, गया में अस्पताल के ICU में शादी

Mon, 26 Dec 2022 01:32 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 26 Dec 2022 01:32 PM IST
सार

 26 दिसंबर को चांदनी का छेका (इंगेजमेंट) होना था लेकिन 25 दिसंबर को शादी हो गई। छेका तय करने वाली दुल्हन की मां अस्पताल में अंतिम सांसें गिन रही थीं तो आईसीयू (ICU) में ही शादी रचा दी गई। 

विज्ञापन
Married before engagement: Bride's mother was counting her last breaths, married in hospital's ICU in Gaya
गया के अस्पताल में हुई शादी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होइहि सोइ जो राम रचि राखा...सच ही है। वरना, 26 दिसंबर को चांदनी का छेका (इंगेजमेंट) होना था लेकिन 25 दिसंबर को शादी हो गई। छेका तय करने वाली दुल्हन की मां पूनम कुमारी वर्मा अस्पताल में अंतिम सांसें गिन रही थीं तो इच्छा जताई कि बेटी की शादी देखना चाहती हूं। डॉक्टरों ने पूनम को कुछ घंटे का मेहमान बताया तो दोनों पक्ष के कुछ लोग जुटे और आईसीयू (ICU) में ही शादी रचा दी गई। शादी देखने के बाद बेटी चांदनी और इंजीनियर दामाद सुमित गौरव ने पूनम का आशीर्वाद लिया। इशारों में कुछ मिनट बातें कीं। और, यादगार के लिए वहीं एक-दो ग्रुप फोटो लिया। कुछ देर बाद सचमुच पूनम दुनिया से विदा हो गईं। गया में यह शादी भले ही बेहद कष्टप्रद माहौल में हुई, लेकिन परिवार के सभी सदस्यों को संतोष है कि दुल्हन की मां की अंतिम इच्छा किसी तरह पूरी हो गई। 

विज्ञापन

Married before engagement: Bride's mother was counting her last breaths, married in hospital's ICU in Gaya
थोड़ी खुशी, थोड़े गम के साथ छेका की तय तारीख से एक दिन पहले अस्पताल में हुई शादी। - फोटो : अमर उजाला

बेटी की शादी कर लाल जोड़े में मां दुनिया से विदा
गुरारू प्रखंड के बाली गांव निवासी ललन कुमार (आर्मी से सेवानिवृत) की पत्नी पूनम कुमारी वर्मा (एएनएम) कोरोना काल से बीमार थीं। हार्ट की भी मरीज हो गई थीं। पिछले दिनों उन्हें मजिस्ट्रेट कॉलोनी के सामने स्थित अर्श हॉस्पिटल में भर्ती की गई थीं। उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार निगरानी रख रहे थे। रविवार को उन्हें जब अब-तब का मान लिया गया तो आननफानन में परिवार वालों ने पूनम की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए चांदनी की शादी करा दी। पूनम की तबीयत के कारण ही खरमास में शुभ कार्य वर्जित रहने के बावजूद पहले 26 दिसंबर, यानी आज इंगेजमेंट की तारीख रखी गई थी। जब मां ने बेटी की शादी अपनी आंखों के सामने देखने की इच्छा जताई तो छेका की जगह शादी ही करा दी गई। शादी के करीब दो घंटे बाद पूनम दुनिया छोड़ गईं। घर वालों ने सुहागन पूनम को लाल जोड़े में ही अंतिम विदाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed