फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Many rioters arrested for attacking gardanibag patna bihar police team during rescue Bihar News

Bihar News : पुलिस टीम पर हमला करने वालों पर गिरी गाज, 18 उपद्रवी गिरफ्तार; रेस्क्यू करने गई थी टीम

Mon, 11 May 2026 11:30 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Mon, 11 May 2026 11:30 AM IST
सार

Bihar : बिहार पुलिस रेस्क्यू कर रही थी। कई लोगों को पेड़ के नीचे से निकाला। लेकिन मौके पर अचानक पुलिस पर हमला हो गया। अब पुलिस सूची बनाकर छापेमारी  कर रही है। 

विज्ञापन
Many rioters arrested for attacking gardanibag patna bihar police team during rescue Bihar News
रेस्क्यू करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में प्रशासन ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनपर राहत कार्य के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप है। मामला गर्दनीबाग थाना क्हैषेत्र का है।दरअसल 8 मई को पटना में तेज आंधी और बारिश के दौरान गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रोड नंबर-1 में एक विशालकाय पेड़ गिर गया था। इस हादसे की चपेट में आने से 5 लोग दब गए थे। सूचना मिलते ही पटना पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। मौके पर डीएसपी अन्नू भी मौजूद थी, जिनकी तत्परता से काफी  मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। हालांकि इस घटना में एक की मौत हो गई, बाकी अन्य गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने उन घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : राजधानी पटना में गंगा नदी में समाई स्कॉर्पियो, लोग मदद के बजाय बनाते रहे वीडियो
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ही कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और रेस्क्यू करने आई पुलिस टीम पर ही जानलेवा हमला कर दिया। उपद्रवियों ने न केवल पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की, बल्कि सरकारी काम में गंभीर रूप से बाधा भी पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में धंसने पर नीतीश सरकार ने खुद तोड़ा फ्लाईओवर; सात महीने में क्या बना, यह देखिए

पुलिस महकमे ने इस दुस्साहस को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्राथमिकी दर्ज की। जांच के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। मौके के वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फिर स्थानीय इनपुट के आधार पर हमलावरों की सूची तैयार की गई। सूची बनने के बाद चिन्हित ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी करनी शुरू की और इस तरह अब तक 18 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या यह हमला तात्कालिक आक्रोश था या इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश थी। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि आपदा की घड़ी में मदद करने पहुंची टीम पर हमला एक अक्षम्य अपराध है। बाकी संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed