फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   manjeet singh joins jdu party nitish kumar bihar politics news

बिहार: भाजपा को हराने वाले नेता जदयू में हुए शामिल, नीतीश कुमार ने कराई घर वापसी

Sun, 11 Jul 2021 08:12 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 11 Jul 2021 08:12 AM IST
सार

पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में गोपालगंज के बैकुंठपुर सीट पर मंजीत सिंह की वजह से भाजपा की हार हुई थी और एक साल के भीतर ही वह जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए।

विज्ञापन
manjeet singh joins jdu party nitish kumar bihar politics news
जदयू में शामिल हुए मंजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में नीतीश कुमार ने एक ऐसे नेता की घर वापसी करा दी है कि वह चर्चा का विषय बना हुआ है। 2020 विधानसभा चुनाव में जिस नेता के चलते भाजपा की हार हुई थी एक साल के अंदर ही वह जदयू में शामिल हो गए हैं।  शनिवार को मंजीत सिंह ने जदयू नेताओं की मौजूदगी में जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद उन्हें उपाध्यक्ष भी बना दिया गया । सदस्यता ग्रहण के दौरान जनता दल यूनाइटेड के बड़े नेता सांसद ललन सिंह, मंत्री लेसी सिंह, विजय कुमार चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद थे। 
विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार की हुई थी हार
दरअसल, 2020 बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बैकुंठपुर सीट भाजपा के खाते में चली गई थी। इस बात को लेकर तत्कालीन जदयू नेता मंजीत सिंह नाराज हो गए थे और उन्होंने पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। मंजीत सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी चुनाव हार गए और आरजेडी की इस सीट पर जीत हुई।
विज्ञापन


राजद में शामिल होने वाले थे मंजीत सिंह
 पिछले दिनों मंजीत सिंह आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मिले और पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी, लेकिन नीतीश कुमार बिना मौका गबाए उन्हें पार्टी में आने का न्योता दे दिया। 10 जुलाई को पटना में उन्हें फिर से जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता दिलाई गई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed