फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mangoes and mango saplings distributed in Bihar assembly, Rabri Devi attacks on Nitish Kumar

राबड़ी देवी का नीतीश कुमार पर वार, कहा- लोग बुखार से मर रहे हैं और ये आम खा रहे हैं

Wed, 03 Jul 2019 01:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Wed, 03 Jul 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
Mangoes and mango saplings distributed in Bihar assembly, Rabri Devi attacks on Nitish Kumar
बिहार विधानसभा में आम पौधे बांटे जाने पर आरजेडी का विरोध - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा में आज कृषि बजट पेश होना है। इस मौके पर कृषि विभाग की ओर से विधायकों को आम की टोकरी के साथ पौधा भी दिया गया। हालांकि, आरजेडी विधायकों ने आम और पौधा लेने से इनकार कर दिया। साथ में इसको लेकर आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में लोग दिमागी बुखार से मर रहे हैं और ये आम खा रहे हैं। सरकार को शर्म आनी चाहिए। राबड़ी देवी ने कहा कि जो भी विधायक आम खाएगा उसे हाय लगेगी। 
विज्ञापन

 

राबड़ी देवी के बयान का जेडीयू के मंत्री श्याम रजक ने विरोध किया है। रजक ने कहा कि विधायकों को आम की टोकरी बांटना मुजफ्फरपुर में इंसेफ्लाइटिस से हो रही मौतों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

बता दें कि बिहार में एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का मुद्दा मंगलवार को भी विधानसभा में उठा। मंगलवार को सदन के बाहर और अंदर विपक्षी दलों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

बिहार विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने के पूर्व सदन के बाहर भाकपा-माले के विधायकों ने बैनर-पोस्टर लेकर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। इसके बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तब सदन के अंदर आरजेडी के सदस्यों ने भारी हंगामा शुरू कर दिया।


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की लेकिन सदस्य स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए हंगामा करते रहे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed