फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mango Day Celebration: In Patna, more children celebrated Mango Day than the mango festival of elders.

Mango Day Celebration : बड़ों के आम महोत्सव से ज्यादा बच्चों ने स्कूल ने Mango Day को किया सेलिब्रेट

Fri, 07 Jul 2023 05:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 07 Jul 2023 05:18 PM IST
सार

School News : पटना में कुछ दिनों पहले आम महोत्सव हुआ, जो फीका रहा। लेकिन, शुक्रवार को जब छोटे-छोटे बच्चे मैंगो डे के लिए आम बनकर स्कूल पहुंचे तो उनका उत्साह देखने लायक था। आम नहीं चखे बच्चों ने भी एक-दूसरे को देखकर आम को इंज्वाय किया।

विज्ञापन
Mango Day Celebration: In Patna, more children celebrated Mango Day than the mango festival of elders.
स्कूल में Mango Day मनाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में शुक्रवार को जब छोटे-छोटे बच्चे मैंगो डे के लिए आम बनकर स्कूल पहुंचे तो उनका उत्साह देखने लायक था। आम नहीं चखे बच्चों ने भी एक-दूसरे को देखकर आम को इंज्वाय किया। राजधानी के लोयोला मॉटेंसरी स्कूल में काफी उत्साह से मैंगो डे मनाया गया | इस मौके पर बच्चों एवं शिक्षिकाओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों के इस कार्यक्रम को देख कई अभिभावक ने कहा कि मैंगो डे ज्ञान भवन में हुए आम महोत्सव पर भाड़ी पड़ गया। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 

विज्ञापन

Mango Day Celebration: In Patna, more children celebrated Mango Day than the mango festival of elders.
मैंगे डे सेलिब्रेशन। - फोटो : अमर उजाला

बच्चों में लैंग्वेज डेवलपमेंट का भी माध्यम बना
इसमें छोटे-छोटे बच्चे येलो मैंगो के अलग-अलग रूप में तैयार होकर आए थे। वे अपने साथ तरह-तरह के मैंगो भी लाए थे। इस मौके पर आम के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। मैंगो डे सेलिब्रेशन एक फन एक्टिविटी होने के साथ बच्चों में लैंग्वेज डेवलपमेंट का भी माध्यम बना। समारोह में आये अतिथि सिस्टर कारमीन का स्वागत स्कूल के प्राचार्य ब्रदर जॉन हरमन एक्का ने किया। उन्होंने कहा कि आम फलों का राजा है एवं बच्चों को आम के गुणों से अवगत कराया एवं साथ-साथ उन्हें गृह कार्य के रूप में फलों के नामों को याद करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन लता रानी ने सभी शिक्षिकाओं के सहयोग से काफी उमंग एवं उत्साहपूर्वक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mango Day Celebration: In Patna, more children celebrated Mango Day than the mango festival of elders.
मैंगो डे के दौरान बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होता
उन्होंने कहा कि आम स्वादिष्ट होने के साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होता है। यदि किसी को लू लग जाती है तो कच्चे आम का पानी-पीने से उसे बहुत ही राहत मिलती है। कम समय में लू समस्या भी चली जाती है। हर व्यक्ति को आम खाना पसंद होता है। लोग आम के लिए गर्मियों का इंतजार करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed