{"_id":"624314e09b67bb59a94afe40","slug":"man-who-attacked-nitish-sent-for-psychiatric-treatment-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना: सीएम पर हमला करने वाले शख्स का हो रहा मनोरोग का इलाज, नीतीश ने कार्रवाई नहीं करने का दिया था आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना: सीएम पर हमला करने वाले शख्स का हो रहा मनोरोग का इलाज, नीतीश ने कार्रवाई नहीं करने का दिया था आदेश
Tue, 29 Mar 2022 07:47 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:47 PM IST
सार
32 वर्षीय शख्स ने रविवार को शहर के बाहरी इलाके बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला किया था। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत काबू कर लिया था।
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दो दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति को मनोरोग के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि हमलावर को राज्य की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हमने गहन जांच की। न तो हमलावर और न ही उसके परिवार के किसी भी सदस्य का कोई आपराधिक इतिहास है। निर्देशों के अनुसार, पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी जांच की गई, जिसके बाद क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा पीएमसीएच में उसकी मनोवैज्ञानिक प्रोफाइलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
बख्तियारपुर में किया था मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला
32 वर्षीय शख्स ने रविवार को शहर के बाहरी इलाके बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला किया था। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत काबू कर लिया था। सीएम ने तुरंत सुरक्षाकर्मियों से हमलावर को नहीं पीटने और यह पता लगाने की कोशिश करने को कहा था कि उसके साथ मामला क्या है। इसके बाद जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर खुलासा किया कि हमलावर एक स्थानीय निवासी है, जिसने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था और जिसकी मानसिक स्थिति के कारण उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ अलग रहती है।
विज्ञापन
प्रशासन ने यह भी कहा था कि सीएम ने हमलावर के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया था और उसका मनोरोग पुनर्वास सुनिश्चित किया गया था। इस बीच, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सुरक्षा चूक सामान्य कानून और व्यवस्था की स्थिति का संकेत है। यादव ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि निस्संदेह यह एक निंदनीय घटना है। लेकिन आप कल्पना कर सकते हैं कि एक आम आदमी कितना सुरक्षित महसूस कर सकता है जब मुख्यमंत्री खुद सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन