फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Man cut his finger when nitish taking oath of cm

नीतीश के सीएम बनते ही अपनी उंगली काट देता है ये शख्स

Mon, 23 Nov 2015 12:55 PM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
Man cut his finger when nitish taking oath of cm

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने की खुशी, उस व्यक्ति से ज्यादा कौन समझ सकता है, जो उनकी हर जीत पर अपनी एक उंगली काट देता है। जुनून कहें या फिर पागलपन या दीवानगी यह व्यक्ति नीतीश की हर जीत पर एक उंगली काटता है और गोरैया बाबा को चढ़ा देता है।

विज्ञापन


घोसी थाना के वैना गांव के रहनेवाले 45 साल के अनिल शर्मा उर्फ अली बाबा ही नीतीश के वे समर्थक हैं, जिन्हें ये जुनून है। अली बाबा कहते हैं कि हर इंसान के अंदर खुशी जाहिर करने का अपना अलग तरीका होता है।
विज्ञापन


कोई नए कपड़े पहनकर तो कोई किसी अन्य तरीके से खुशियां मनाता है। मेरा भी अपना तरीका है। मुझे नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर बेहद खुशी होती है, तो हम अपने परम पूज्य भगवान गोरैया बाबा की चरणों में अंगदान कर अपनी खुशी व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, नीतीश मुख्यमंत्री नहीं बनते, तो जान भी दे देता

Man cut his finger when nitish taking oath of cm

बाबा की मानें, तो उस राज्य में जीवित रहने का क्या मतलब, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री न हों। बाबा ने कहा कि अगर नीतीश कुमार सीएम नहीं बनते, तो वह अपनी जान भी दे देता।

बाबा फिलहाल अस्पताल में है। बाबा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने ऐसा पहली बार नहीं किया है। 2005 और 2010 में भी नीतीश के सीएम बनने की खुशी में अपने हाथ की सबसे छोटी अंगुली और तर्जनी काटकर गोरैया बाबा को चढ़ा चुके हैं। अली बाबा खेती और दूध बेचकर गुजारा करता है।

दीवानगी को लेकर ऐसे वाक्ये अभी तक फिल्मी कलाकारों को लेकर सामने आते रहे हैं लेकिन राजनीतिक हस्तियों के लिए इस कदर दीवानगी कम ही देखने को मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed