फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mamta-Nitish meeting: Modi government targeted from Kolkata, we are together, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav

Mamata-Nitish Meeting : ममता बोलीं- हम लोग साथ हैं, मैं चाहती हूं भाजपा जीरो बन जाए; नीतीश बोले- अलर्ट रहना है

Mon, 24 Apr 2023 08:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Apr 2023 08:21 PM IST
सार

कोलकाता में दोनों नेताओं ने एक स्वर में भाजपा के खिलाफ 2024 में लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने की बात कही। ममता बनर्जी ने कहा कि हमलोगों का मिशन क्लियर है। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि देश में विकास के लिए कोई काम नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Mamta-Nitish meeting: Modi government targeted from Kolkata, we are together, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav
नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए बिहार के नीतीश कुमार सोमवार दोपहर कोलकाता पहुंचे। दक्षिणी कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर उनके मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक स्वर में भाजपा के खिलाफ 2024 में लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने की बात कही। ममता बनर्जी ने कहा कि हमलोगों का मिशन क्लियर है। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि देश में विकास के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। ममता बनर्जी से बातचीत के सवाल पर CM नीतीश ने कहा कि बहुत पॉजिटिव बात हुई है।

विज्ञापन


जेपी मूवमेंट की शुरुआत बिहार से हुई थी
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे खुशी हुई कि नीतीश और तेजस्वी जी अपने मंत्रियों के साथ आए। ममता बनर्जी ने कहा कि हम लोगों ने नीतीश जी से रिक्वेस्ट किया है कि जिस तरह से जेपी मूवमेंट की शुरुआत बिहार से हुई थी। अगर हमलोग बिहार में सभी पार्टी मिलकर मीटिंग करें। कहां जाना है? क्या करना है? क्या मेनिफेस्टो बनाना है? यह सब बाद में तय करेंगे। लेकिन पहले एक मैसेज देना है कि हमलोग सब एक साथ हैं। मेरा इसमें कोई एतराज नहीं है।
विज्ञापन


बहुत बड़े हीरो बन गए लेकिन कुछ नहीं कर पाए
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि बीजेपी जीरो बन जाए। बहुत बड़े हीरो बन गए लेकिन कुछ नहीं कर पाए। मीडिया के सपोर्ट में और नैरेटिव बनाकर। यह लोग केवल झूठ बोलते हैं। फेक वीडियो बनाते हैं और गुंडागर्दी करते हैं ऐसा नहीं चल सकता। इसीलिए नीतीश जी सब लोगों से बात करेंगे, मैं भी बात कर रही हूं। हम लोग एक साथ मिलकर कर चलेंगे। इसमें कोई पर्सनल ईगो की बात नहीं है। हम लोग एक साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। यही मैसेज है। हमलोगों का मिशन क्लियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी लोग आपस में बैठकर बातचीत करें
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बातचीत हो ही गई है और पहले तो हमारा संबंध इनके साथ रहा ही है। आना जाना हमारा यहां से बराबर होता था। कुछ वर्षों से हम लोग नहीं आ पा रहे थे। उनसे बात हुई तो बहुत खुशी हुई है। हम लोगों की जो बातचीत हुई, वह मुख्य रूप से यह है कि हमलोगों को ज्यादा से ज्यादा सभी पार्टियों के साथ मिलकर कर अगले लोकसभा के चुनाव से पहले पूरी तैयारी करनी है। नीतीश कुमार ने कहा कि सभी लोग आपस में बैठकर बातचीत करें और आगे का सब कुछ तय करें। देश हित में आगे जो कुछ भी करना है इस पर विचार कर लें।

यह लोग देश इतिहास को बदल देंगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अभी देश में जिन लोगों को राज करने का मौका मिला हुआ है उन लोगों को कोई लेना देना नहीं है। वह केवल अपना प्रचार कर रहे हैं। सिर्फ उन्हीं की चर्चा होती रहती है कुछ है नहीं। उन्होंने कहा कि आप जरा बंगाल में देख लीजिए कि यहां पर इन्होंने किया है या फिर दिल्ली ने किया है? आप कहीं भी चल कर देखिए कि वहां से जो काम हो रहा है वह क्या हो रहा है? यह लोग पता नहीं इतिहास को बदल देंगे या क्या करेंगे? इसके लिए अलर्ट रहना है। इसलिए हम लोग सब लोगों से बातचीत कर रहे हैं आज बहुत अच्छी बातचीत हुई है। इसके आगे आवश्यकता अनुसार हम लोग सब एक साथ और अन्य पार्टियों को लेकर बातचीत करेंगे और आगे के बारे में करेंगे बहुत पॉजिटिव बात हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री संजय झा भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed