{"_id":"683b1692bb2f658fd2061f45","slug":"major-theft-incident-jewelry-worth-rs-5-lakh-and-cash-worth-rs-2-lakh-stolen-from-house-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में चोरी की बड़ी वारदात, घर से 5 लाख के गहने और 2 लाख कैश चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में चोरी की बड़ी वारदात, घर से 5 लाख के गहने और 2 लाख कैश चोरी
Sat, 31 May 2025 08:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 31 May 2025 08:17 PM IST
सार
पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के सदिसोपुर गांव में चोरी की एक बड़ी घटना हुई है। कुछ अज्ञात चोरों ने एक बंद घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसकर वहां से करीब 5 लाख रुपये के गहने और 2 लाख रुपये नकद चुरा लिए।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के सदिसोपुर गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर की खिड़की तोड़कर घर में घुसकर करीब 5 लाख रुपये के गहने और 2 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घर की मालकिन अपनी बेटी से मिलने के लिए वाराणसी गई हुई थी। शनिवार को जब वह घर लौटी तो अंदर का सामान बिखरा हुआ और कई दरवाजों के ताले टूटे हुए पाए।
पीड़ित महिला आरती देवी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बताया जाता है कि वे अपने पति स्वर्गीय गिरीश कुमार के गुजर जाने के बाद अकेले रहती थीं। उनकी बेटी वाराणसी में रहती है, जहां मिलने के लिए वे बुधवार को गई थीं। लौटने पर घर में चोरी का पता चला।
यह भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। बिहटा थाना अध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और चोरों की तलाश में लगी हुई है। यह घटना इलाके में बढ़ती चोरी और डकैती की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ा रही है।