फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mahagathbandhan in trouble jitan ram manjhi demand more seats congress rjd

जीतनराम मांझी ने हिलाई महागठबंधन की नाव, सीटों को लेकर खींचतान शुरू

Fri, 28 Dec 2018 04:34 PM IST
Shani Mishra चुनाव डेस्क, अमर उजाला, पटना
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Shani Mishra Updated Fri, 28 Dec 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
mahagathbandhan in trouble jitan ram manjhi demand more seats congress rjd
जीतनराम मांझी
जहां एक ओर एनडीए में बिहार की लोकसभा सीटों को लेकर डील तय हो चुकी है वहीं महागठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान की स्थिति बनती दिख रही है। सीटों के बंटवारें से पहले ही मांझी ने प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दी है। ऐसे में महागठबंधन की नाव मांझी की वजह से डगमगाती दिख रही है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी महागठबंधन में तीन सीटों की मांग कर रहे हैं लेकिन उन्हें केवल एक सीट ही मिलती दिख रही है।
विज्ञापन


राजग को सांपराज और महागठबंधन को नागराज कहा था 

जीतनराम मांझी सम्मान की तलाश में राजग से महागठबंधन में आए और अब महागठबंधन में खुद को फिट नहीं पा रहे हैं। मांझी का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। महागठबंधन उन्हें गया और जमुई में से कोई भी सीट देने को तैयार है। मगर वह अपने अलावा दो और सीटों की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि दो सीटें महाचंद्र प्रसाद सिंह और वृषिण पटेल के लिए दी जाए। पटेल वैशाली की सीट चाहते हैं मगर यह सीट राजद के खाते में जाती दिख रही है। यहां से रघुवंश प्रसाद सिंह चुनाव लड़ सकते हैं। इन दोनों की सीट पर पेंच फंसता दिख रहा है।
विज्ञापन


महागठबंधन में कुशवाहा और साहनी की एंट्री से सीटों की किल्लत 

एनडीए से महागठबंधन में आए उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश साहनी की पार्टी के आने से मांझी के कोटे की सीटों में कटौती पक्की है। इनके आने से पहले महाचंद्र सिंह का नाम मुंगेर के लिए चल रहा था। मगर अब यह सीट सीट रालोसपा के खाते में जा सकती है। महराजगंज सीट पर भी रालोसपा की नजर है। राजद में यह सीट पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के कोटे की है। सजायाफ्ता होने के कारण प्रभुनाथ सिंह खुद नहीं लड़ सकते मगर माना जा रहा है कि उम्मीदवार का चयन उनकी मर्जी से ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल महागठबंधन इसलिए भी निश्चिंत नजर आ रहा है क्योंकि एनडीए में मांझी की एंट्री की कोई उम्मीद नहीं है। महागठबंधन के नेता सब कुछ ठीक होने का दावा कर किसी भी विवाद के होने से इंकार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed