फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Magistrate's car accident in Darbhanga as driver fell asleep, officer and four policemen injured

Bihar News: ड्राइवर को झपकी आने से मजिस्ट्रेट की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, अधिकारी और चार पुलिसकर्मी घायल

Tue, 16 May 2023 05:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 May 2023 05:08 PM IST
सार

हवलदार नवीन कुमार यादव ने कहा कि सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई। फिर पुलिस ने राहत कार्य चलाते हुए गाड़ी में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिए DMCH में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
Magistrate's car accident in Darbhanga as driver fell asleep, officer and four policemen injured
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले में सोमवार की देर रात करीब 11 बजे समस्तीपुर से आ रही एक कार डिलाही के पास सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे की सूचना पीछे से आ रहे एक गाड़ी वाले ने 112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिर सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर डीएमसीएच में भर्ती करवाया। घटना के वक्त गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कार में एक मजिस्ट्रेट के साथ चार पुलिसकर्मी और ड्राइवर सवार थे। ये लोग दसवीं की कंपार्टमेंटल एग्जाम की कॉपी लेकर समस्तीपुर से दरभंगा आ रहे थे। देर रात होने के कारण ड्राइवर को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




हवलदार नवीन कुमार यादव ने कहा कि सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई। फिर पुलिस ने राहत कार्य चलाते हुए गाड़ी में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद गाड़ी से एक व्यक्ति किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा। बाकी पांच लोगों को डायल 112 की टीम ने बाहर निकाला और इलाज के लिए DMCH में भर्ती करवाया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार, एसआई नीतू भारती, महिला सिपाही अनिता और रंजन के अलावा ड्राइवर तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed