फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mafia attacked the policemen for raiding illegal liquor base in Aurangabad; 3 policemen injured

Bihar: अवैध शराब के ठिकाने पर रेड डालने गई पुलिस पर माफिया ने किया हमला; ASI का सिर फटा, तीन पुलिसकर्मी घायल

Sun, 27 Aug 2023 07:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Aug 2023 07:23 PM IST
सार

Bihar Police: औरंगाबाद के रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव में रविवार को पुलिस अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी करने गई थी। इस दौरान शराब माफियाओं ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, पुलिस दोबारा वहां पर छापा डालने गई है।

विज्ञापन
Mafia attacked the policemen for raiding illegal liquor base in Aurangabad; 3 policemen injured
हमले के बाद अतिरिक्त बल के साथ दोबारा छापेमारी करने गांव पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में अवैध शराब माफियाओं के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। अगर कहीं पुलिस उनके धंधे में बाधक बनती है तो वे उनपर सीधा हमला करने तक से गुरेज नहीं करते। ताजा मामला औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड में रिसियप थाना के घेउरा गांव का है। जहां रविवार को अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी करने गई पुलिस पर शराब माफियाओं ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है। घायलों में एएसआई वाजिद आलम और दो सिपाही शामिल हैं।

विज्ञापन


रिसियप थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस को खुफिया इनपुट मिला कि घेउरा गांव में अवैध शराब का बड़ा कारोबार चल रहा है। वहां अवैध शराब उत्पादन की मिनी फैक्ट्री संचालित की जा रही है। रात के अंधेरे में ही नहीं दिन के उजाले में भी शराब की चुलाई की जा रही है। चुलाई महुआ शराब को ट्यूब और पॉलीथिन कैरी बैग में भरकर होल सेल में बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर सिविल ड्रेस में एएसआई वाजिद आलम के नेतृत्व में रिसियप पुलिस सदल बल घेउरा गांव स्थित अवैध शराब के ठिकाने पर पहुंची।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री के संचालक से ग्राहक बनकर पहले तो शराब खरीदी। उसके बाद रंगेहाथ धंधेबाज को दबोच लिया। धंधेबाज को दबोचते ही उसे छुड़ाने के लिए शराब माफियाओं ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एएसआई वाजिद आलम और दो अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। हमले में एएसआई का हाथ टूटा है। सर भी फटा है और गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद साथी पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को आननफानन में इलाज के लिए रिसियप स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर लाया गया। जहां मरहम पट्टी के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शराब माफियाओं के हमले के बाद पुलिस टीम को पहले तो मौके से जाना पड़ा। लेकिन घायल पुलिसकर्मियों के इलाज का प्रबंध करने के बाद कुछ ही देर में रिसियप पुलिस आसपास के थानों की पुलिस और जिला मुख्यालय से भारी संख्या में आए जवानों के साथ दोबारा मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे गांव में संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इस दौरान 12 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। गांव में पुलिस की छापेमारी अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed