{"_id":"5f16abd71b08151dc54a3539","slug":"lpg-cylinder-blast-in-purnia-bihar-one-family-member-death-and-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Purnia Bihar News: पूर्णिया में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट, पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Purnia Bihar News: पूर्णिया में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट, पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत
Tue, 21 Jul 2020 03:24 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 21 Jul 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
बिहार के पूर्णिया में सिलेंडर ब्लास्ट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्णिया जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। पूर्णिया जिले में ग्वालपाड़ा गांव के एक घर में गैस रिसाव के कारण रसोई गैस सिलेंडर फट जाने से पांच बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। घटना पूर्णिया जिले के बायसी थाना के खपड़ा पंचायत के ग्वालगांव में सोमवार देर शाम घटी है।
विज्ञापन
मौके पर प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम वीरेंद्र यादव के घर में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। घर का घरेलू गैस सिलेंडर पहले से लिक कर रहा था। इसी दौरान घर की महिला ने चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया कि सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट करने के कारण जोर का धमाका भी हुआ। आग लगने की खबर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और आग बुझाया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
बायसी अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने बुधवार को बताया कि बायसी थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा गांव में खाना बनाते समय गैस रिसाव होने से हुए इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बेबी देवी (26), उसके पुत्र प्रियांशू (चार) एवं पुत्री प्रीति कुमारी(तीन), उसके भाई के बच्चों गगन यादव (सात), रुचि कुमारी (पांच) और सज्जन यादव (तीन) के रूप में हुई है। जिलाधिकारी राहुल कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।