{"_id":"5836bd784f1c1b262413c8e8","slug":"lovers-have-not-money-for-marriage-his-girlfriend-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के शिकार प्रेमी युगल ने बीच सड़क रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के शिकार प्रेमी युगल ने बीच सड़क रचाई शादी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Nov 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी की वजह से एक प्रेमी युगल को बीच सड़क पर ही शादी करनी पड़ी। मामला बिहार के खगड़िया जिले का है। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल के पास नोटबंदी के बाद गांव छोड़कर भागने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए दोनों बीच सड़क पर ही शादी करने का फैसला किया और सड़क पर ही शादी कर ली।
विज्ञापन
इस अनोखी शादी में कोई ना बैंड बाजा था और ना ही कोई बाराती आया था। प्रेमी ने बीच सड़क पर ही प्रेमिका के मांग में सिंदूर डाला। जिसके बाद लड़की ने भी वर माला डाला। फिर पति का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन
दरअसल इस कहानी के पीछे एक और बात यह सामने आई की कविता तीन बच्चों की मां हैं। प्रेमी राजू कुंवारा था। महज कुछ महीने पहले कविता के पति की कैंसर से मौत हो गई थी। जिसके बाद कविता को तीन बच्चों का कोई सहारा नहीं मिल रहा था। ऐसे में राजू ने कविता का हाथ पकड़ा और उसके जीने का सहारा बना। लेकिन ग्रामीण इन दोनों के प्यार का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
सड़क पर शादी होने की सूचना मिलने पर रेखा की सास और राजू के परिजन आएं। फिर बाद में दोनों को आशीर्वाद दिया।