फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: Slogans of Pappu Yadav Zindabad raised in front of Nitish kumar, cm targeted Tejashwi rjd party

Lok Sabha : सीएम नीतीश कुमार के सामने लगे पप्पू यादव जिंदाबाद के नारे, नीतीश ने तेजस्वी को कही यह बात

Tue, 23 Apr 2024 05:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 23 Apr 2024 05:12 PM IST
सार

Bihar : पूर्णिया में चुनावी सभा करने आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव के समर्थक 'पप्पू यादव जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे। हालांकि वहां सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भगा दिया।

विज्ञापन
Lok Sabha: Slogans of Pappu Yadav Zindabad raised in front of Nitish kumar, cm targeted Tejashwi rjd party
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ही पप्पू यादव के समर्थकों ने पप्पू यादव जिंदाबाद के खूब नारे लगाये। यह उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया के रूपौली विधान सभा अंतर्गत भवानीपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे सीएम नीतीश कुमार हेलीपैड के पास से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम स्थल पर जन सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान निर्दलीय उम्मीदवार राजेश रंजन के समर्थक पप्पू यादव जिंदाबाद का नारा लगाने लगे।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

राजद उम्मीदवार  बीमा भारती पर जमकर बोले 
 नीतीश कुमार जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन से राजद समर्पित उम्मीदवार बीमा भारती पर जमकर हमला बोला है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमसे मिली तो पहले बोल नहीं पाती थी, हमने बोलना सिखाया। उसे पहले विधायक और फिर अब मंत्री बनाने की जिद कर रही थी। मंत्री बनाने से हमने इंकार कर दिया तो इधर से उधर चली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाती हैं तो जाए, हम थोड़े ही रोकेंगे।
विज्ञापन


लालू परिवार और तेजस्वी पर भी कसे तंज 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधे। उन्होंने कहा कि जिन्हें मौका मिला वह काम नहीं किए, सिर्फ परिवार में लगे रहे। साथ ही तेजस्वी यादव पर भी खूब बरसे। उन्होंने कहा कि नया लड़का वोट मांगने जा रहा है, जो काम सरकार ने किया है उसे याद रखिएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Lok Sabha: Slogans of Pappu Yadav Zindabad raised in front of Nitish kumar, cm targeted Tejashwi rjd party
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मुख्यमंत्री ने गिनाई अपनी उपलब्धी 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि हमने साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति शुरू की। पुरानी बात मत भूलिए। पहले सरकार हिंदू-मुस्लिम में लड़वाती थी, जब मेरी सरकार बनी कभी कोई हिंदू-मुस्लिम आपस में भिड़ा ? बिहार में ये स्थिति सुधरी, आगे बिहार को और बदलना है। ग्रामीण के बाद अब शहरी क्षेत्र में जीविका दीदी को जोड़ेंगे। 2020 से हमने कोशिश की 10 लाख नौकरी और रोजगार देने की 4 लाख नौकरी दी। 1 लाख और नौकरी पर काम चल रहा है। जरूरत पड़ी तो और 10 लाख नौकरी देंगे। प्रारंभिक शिक्षक नियोजन में 50 फीसदी आरक्षण दिया। देश में कहीं पंचायती राज में 50 फीसद आरक्षण कहीं नहीं था। इसे मैंने संभव किया। बिहार में 30 हजार महिला पुलिस हैं, ये संख्या देश में कहीं नहीं है। सरकारी नौकरी में भी 35 फीसद आरक्षण दिया। बालिका शिक्षा से प्रजनन दर में कमी आई। वहीं संबोधन एनडीए से जेडीयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को माला पहनाकर वोटिंग की अपील की।

पूर्णिया में जल्द पूरा होगा एयरपोर्ट का काम
सीएम नीतीश कुमार ने पूर्णिया में किए गए कार्यों को गिनाते नजर आए। उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट के काम में देरी हो रही थी, 52 एकड़ जमीन भी उपलब्ध कराई। जल्द ही पूर्णिया एयरपोर्ट का काम पूरा होगा। हमने न सिर्फ शहर का बल्कि गांव की तस्वीर भी बदली है। सभी पंचायतों में पंचायत भवन बनवाया। कोई एक नहीं, पूरा बिहार मेरा परिवार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed