फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: samrat chaudhary targeted rahul gandhi and rjd party tejaswi yadav bjp 2024 bihar election

Lok Sabha : महागठबंधन पर भाजपा का हमला, कहा- जिन लोगों ने बिहार को लूटा, वह अब दिल्ली लूटने की फिराक में हैं

Sat, 20 Apr 2024 05:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 20 Apr 2024 05:09 PM IST
सार

Bihar : बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री खगड़िया पहुंचे, जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश को और जिन्होंने बिहार को लूटा, अब दोनों मिलकर एक साथ देश को लूटने की फिराक में हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha: samrat chaudhary targeted rahul gandhi and rjd party tejaswi yadav bjp 2024 bihar election
खगड़िया में सम्राट और विजय सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शनिवार को खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा के महाद्दीपुर पहुंचे। वहां दोनों नेताओं ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा किया। दोनों नेताओं ने खगड़िया लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीट लाकर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करेगा, जिसे देखकर विपक्षी बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब भली-भांति जानती है कि देश का भला कौन कर रहा है और कौन करेगा, इसलिए पूरा देश आज मोदी जी के साथ है।

विज्ञापन


देश और बिहार को लूटने वाला दुबारा लूटने की फिराक में
सम्राट चौधरी ने इशारों इशारों में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश को लूटा और जिन्होंने बिहार को लूटा, अब मिलकर एक साथ फिर देश को लूटने की फिराक में है। लेकिन जनता उनके इस सपना को कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हवा-हवाई बात कर रहे हैं। हकीकत ये है कि उनके घर के भी सदस्य इस चुनाव में नहीं जीतने वाले हैं। 

विज्ञापन

Lok Sabha: samrat chaudhary targeted rahul gandhi and rjd party tejaswi yadav bjp 2024 bihar election
सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बिहार की सभी सीट जीतने का दावा
सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में एनडीए गठबंधन सभी 40 सीट जीतने जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी लाख दावे कर लें, लेकिन हकीकत उनको मालूम है कि बिहार में उनके साथ क्या होने वाला है। सम्राट ने कहा कि देश की जनता मजबूत सरकार चाहती है, जिसे दो बार जनता ने कमान सौंपा है। अब तीसरी बार के लिए भी लोग अपना मत एनडीए को दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed