फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: rjd party Sudhakar Singh targeted CM and narendra Modi bjp 2024, called Nitish Kumar Bahadur Shah

Election 2024 : राजद कोटे से मंत्री रहे सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को दिया नया नाम, पीएम मोदी पर साधा निशाना

Tue, 07 May 2024 10:54 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 07 May 2024 10:54 AM IST
सार

Bihar : राजद कोटे से मंत्री रहे सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि सीएम मानसिक रूप से कमजोर हैं और उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री की  बागडोर सौंप दी गई है। सुधाकर सिंह ने सीएम को एक नया नाम भी दिया है।

विज्ञापन
Lok Sabha: rjd party Sudhakar Singh targeted CM and narendra Modi bjp 2024, called Nitish Kumar Bahadur Shah
सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर कसे तंज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
बक्सर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत दिनारा विधानसभा क्षेत्र के सूर्यपुरा में आयोजित इंडिया गठबंधन जन विश्वास यात्रा के कार्यक्रम पहुंचे जहां इंडिया गठबंधन के बक्सर लोकसभा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को मानसिक रूप से कमजोर बताया है। उन्होंने कहा कि दिमागी हालत से कमजोर व्यक्ति को साइकिल देकर उस पर बैठते हैं तो आपको हमेशा डर लगता है कि साइकिल कहीं ट्रक में लड़ा ना दे। ठीक उसी प्रकार की हालत बिहार के मुख्यमंत्री की है। वह मानसिक रूप से कमजोर हैं और उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री की  बागडोर सौंप दी गई है। ऐसे में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति राज्य के नीति निर्धारण का निर्णय ले रहा है। जैसे देश के चपरासी से लेकर डीएम तक की बहाली में मानसिक रूप से ठीक रहने का प्रमाण पत्र दिया जाता है लेकिन दुर्भाग्यवश राज्य के मुख्यमंत्री का मानसिक रूप से बीमार होने पर भी उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश को दिया नया नाम  सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार भारत के नए राजनीति के बहादुर शाह जफर हैं। बहादुर शाह जफर देश के अंतिम शासक थे, जिनका क्षेत्र दिल्ली से पालम 12 किलोमीटर तक ही था। ठीक उसी प्रकार नीतीश कुमार का शासन क्षेत्र पटना से नालंदा तक ही सीमित है। सुधाकर सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बनती है तो 6 महीने में एक करोड़ नौकरी, हर रक्षाबंधन पर महिलाओं को एक लाख रुपया पुरानी पेंशन योजना को लागू करेंगे तथा अग्निवीर योजना को समाप्त करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पर भी कसा तंज  बक्सर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर सिंह लगातार जनसंपर्क अभियान में घुम्र्हे हैं जहां वह लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के संबंध में अनर्गल बार कर रहे हैं। सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा।  उन्होंने कहा  कि नीतीश कुमार चार बार दल बदल दिए लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं बदली। सुधाकर सिंह ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि देश का 75 साल का .....(अमर उजाला उस शब्द का प्रयोग नहीं कर सकता) अपने लिए एक मौका मांग रहा है और युवाओं को 4 साल में रिटायर कर दे रहा है, ऐसे लोगों को जनता माफ नहीं करेगी। जो लोग हिंदू आदि विचारधारा के साथ राजनीति कर रहे हैं वही हिंदू धर्म ग्रंथ में लिखा है कि 75 साल के बाद वन (जंगल) मे निवास करना है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed