फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: Nitish Kumar targeted Tejashwi yadav, campaigned for Lalan Singh, praised Anant Singh nilam devi

Lok Sabha : बाहुबली अनंत सिंह की सीएम नीतीश ने की खूब तारीफ, विधायक नीलम देवी की तरफ देखकर कही यह बातें

Mon, 06 May 2024 04:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 06 May 2024 04:03 PM IST
सार

Bihar : मुंगेर में 13 अप्रैल को मतदान है। मुख्यमंत्री प्रचार करने के लिए घूम रहे हैं। ऐसे में उन्होंने ललन सिंह का प्रचार करते हुए बाहुबली अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की जमकर तारीफ़ की है। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है।   

विज्ञापन
Lok Sabha: Nitish Kumar targeted Tejashwi yadav, campaigned for Lalan Singh, praised Anant Singh nilam devi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

13 मई को मुंगेर में लोक सभा चुनाव का मतदान है, जहां ललन सिंह एनडीए के उम्मीदवार हैं। ललन सिंह की जीत को सुनिश्चित करने के लिए उनके प्रचार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर संसदीय क्षेत्र के पंडारक में आयोजित चुनावी सभी में पहुंचे। उस चूनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच पर मोकामा विधायक व बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी भी मौजूद थी। नीतीश कुमार अपने भाषण के दौरान कहा कि बीच में थोड़ा-बहुत इधऱ-उधर हो गये थे लेकिन अब देखिए वह भी साथ आ गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाहुबली अनंत सिंह की भी जमकर तारीफ़ की।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव पर साधा निशाना 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि यह लोग पूरा गड़बड़ कर रहा था. माल कमाने के चक्कर में था, इसलिए हमने उन लोगों का साथ छोड़ दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के बाद तो हम जांच तो करायेंगे ही। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1995 से हम लोग भाजपा के साथ हैं। बीच में दो बार हम इधर-उधर हो गये थे, लेकिन अब हम साथ साथ हैं।
विज्ञापन


अनंत सिंह की पत्नी को देखकर कही यह बात 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी और जनता दल यूनाइटेड की विधायक नीलम देवी की ओर देखते हुए कहा कि इनके पति से हमारा संबंध पुराना है। बीच में थोड़ा बहुत इधर-उधर हुआ, लेकिन वह खत्म होकर फिर दोबारा आ गए हैं। इनके पिताजी से हमारे पिताजी का पुराना रिश्ता था। हम लोग 95 से साथ हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललन सिंह को जिताने की मांग की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी ललन सिंह को जीताने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपलोगों ने हमें पांच बार जीताकर संसद भेजा है, उसी तरह से अब ललन सिंह यहां से आपके सांसद हैं। इन्होने बिना किसी की कोई जाति को देखते हुए सबके लिए काम किया है। इसलिए आपलोग इनकी जीत को सुनिश्चित कीजिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed