फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha : LJP Chirag Paswan targeted opposition, maha gathbandhan rjd party will snatch land nalanda news

Lok Sabha : चिराग पासवान ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष सत्ता में आई तो छीन लेगी जमीन

Fri, 24 May 2024 07:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 24 May 2024 07:32 PM IST
सार

Bihar : अगर विपक्ष जीता तो कांग्रेस अपने घटक दलों के साथ एक कानून बनाने वाली है, जो आपके जमीनों को हड़प लेगी। ये लोग भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं। कभी ये लोग संविधान पर खतरा, कभी लोकतंत्र की हत्या तो कभी आरक्षण खत्म कर देने की बात करते हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha : LJP Chirag Paswan targeted opposition, maha gathbandhan rjd party will snatch land nalanda news
चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने नालंदा के हिलसा प्रखंड अंतर्गत चिकसौरा हाई स्कूल के मैदान पहुंचे चिराग पासवान विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के लोग नहीं चाहते हैं कि हम लोग गरीबी रेखा से आगे निकलें।यह वही लोग हैं जो 90 के दशक में लाठी में तेल पिलाकर हम लोगों के ऊपर अत्याचार करते थे। यह वही लोग हैं जो नौकरी देने के नाम पर जमीन छीनने का काम करते हैं। और आज ये लोग आप लोगों के बीच इसी सोच के साथ आ रहे हैं। अगर विपक्ष जीता तो कांग्रेस अपने घटक दलों के साथ एक कानून बनाने वाली है, जो कानून आपके जमीनों को हड़प लेगी। ये लोग  भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं  कभी ये लोग संविधान का खतरा है, कभी लोकतंत्र की हत्या हो रही है, कभी आरक्षण खत्म कर देंगे जैसी बातें करते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि 1975 में इन लोगों ने ही देश में इमरजेंसी लगाकर सही मायनों में लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था।

विज्ञापन


जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार को जीत दिलाने की अपील की 
चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पांच चरणों का मतदान हो चुका है और इन पांच चरणों के मतदान में एक बात यह है कि हमारे मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 4 जून के बाद तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इसमें कोई शंका नहीं है। जब हमारे प्रधानमंत्री का प्रधानमंत्री बनना तय है तब यह जिम्मेदारी हम सब की बनती है कि हम सब एक ऐसे प्रत्याशी को चुनकर भेजें जो भारत की संसद में जाकर आप सबका प्रतिनिधित्व करे। आपका प्रतिनिधित्व जो करे वह एक ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो प्रधानमंत्री जी के बगल में बैठ कर आप लोगों की समस्या का समाधान कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed