फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha : JP Nadda targeted Mahagathbandhan,rjd party,lalu yadav in 2024 election

Lok Sabha : जेपी नड्डा ने महागठबंधन पर कसा तंज, कहा-  परिवार और भ्रष्टाचार को बचाने के लिए बना गठबंधन

Wed, 24 Apr 2024 05:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 24 Apr 2024 05:03 PM IST
सार

Bihar : कभी मेरे पिता तो कभी मेरी पत्नी को, तो कभी चिराग पासवान की मां को गाली दी जा रही है। इन लोगों का संतुलन बिगड़ गया है। सम्राट ने कहा कि लालू यादव ने अपने पूरे परिवार को टिकट दिया है, जबकि एक बेटी इनकी टूरिस्ट वीजा पर भारत पहुंची है। 

विज्ञापन
Lok Sabha : JP Nadda targeted Mahagathbandhan,rjd party,lalu yadav in 2024 election
खगड़िया में जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नोएडा बुधवार को खगड़िया पहुंचे। वहां उन्होंने खगड़िया से एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि राजेश वर्मा को लोकसभा भेज कर यहां की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करने का काम करें। वहीं अपने संबोधन में नड्डा ने महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए उसे भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताया। विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन सिर्फ दो चीजों का गठबंधन है। परिवारवाद का गठबंधन है और दूसरा भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन है। यह लोग या तो जेल में हैं या बेल पर हैं। सभी अपने आप को बचाने की जुगत में लगे हुए हैं। ऐसे में यह लोग देश का विकास क्या करेंगे। उनके साथ खगड़िया के बेलदौर से विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और खगड़िया जदयू भाजपा लोजपा और हम के जिला अध्यक्ष मौजूद थे।

लालू परिवार और राहुल गांधी पर सम्राट चौधरी ने किया हमला
जेपी नड्डा के साथ खगड़िया पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि लालू का पूरा परिवार गाली-गलौज में लगा हुआ है। कभी मेरे पिता तो कभी मेरी पत्नी को, तो कभी चिराग पासवान की मां को गाली दी जा रही है। इन लोगों का संतुलन बिगड़ गया है। सम्राट ने कहा कि लालू यादव ने अपने पूरे परिवार को टिकट दिया है, जबकि एक बेटी इनकी टूरिस्ट वीजा पर भारत पहुंची है। वहीं 2025 के विधानसभा सभा चुनाव में बची पांच बेटियों को भी लालू टिकट देंगे। सम्राट यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला किया।  सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोग सावन में मांस दिखाकर खाते हैं तो कुछ लोग हवा में नवरात्रि के दौरान मछली खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले यह सभी लोग चारा खा गए थे अब बिहार की जनता का चैन खो रहे हैं। जो लोग जिंदगीभर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे, वही लोग भ्रष्टाचार करने के लिए आज एक साथ हो गए हैं।
विज्ञापन


जातिवादी राजनीति पर नड्डा का हमला
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष के जातिवादी राजनीति को भी आड़े हाथ को लिया। उन्होंने कहा कि भारत एक तरफ जहां विकास कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ घमंडिया गठबंधन के लोग जातिवाद फैलाने पर आमदा हैं। पहले देश और प्रदेश में जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति होती थी। आज विकासवाद की राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार राजनीतिक दृष्टि से बड़ा सजग है। कितनी भी तकलीफ सह लेगा लेकिन बिहार, देश के प्रति और प्रदेश के प्रति अपने दायित्व से नहीं हटता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद, यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था पिछड़ रही है, लेकिन आज ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आप मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए, देश, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed