फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Elections: PM Modi targets Lalu Yadav; Godhra incident, Banerjee committee, Congress, Sonia Gandhi

Election 2024: पीएम मोदी ने गोधरा कांड की चर्चा क्यों की? बोले- लालू यादव ने सोनिया के हिसाब से रिपोर्ट बनवाई

Sat, 04 May 2024 04:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 04 May 2024 04:41 PM IST
सार

PM Narendra Modi : पीएम मोदी इस बार बिहार आए तो लालू यादव और सोनिया गांधी को घेरने की पूरी योजना के साथ। उन्होंने कहा कि लालू रेल मंत्री बने तो कार सेवकों को गोधरा में जिंदा जलाने की रिपोर्ट सोनिया गांधी के हिसाब से बनवाई, ताकि दोषी छूट जाएं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: PM Modi targets Lalu Yadav; Godhra incident, Banerjee committee, Congress, Sonia Gandhi
पीएम नरेंद्र मोदी और लालू प्रसाद यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पिछली बार बिहार आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ों के आरक्षण को मुसलमानों को सौंपे जाने की कांग्रेस और इंडी एलायंस की योजना बताई थी। इस बार उन्होंने तुष्टिकरण के अपने आरोपों को ताकत देने के लिए गुजरात के गोधरा कांड की याद दिलाई। उन्होंने याद दिलाया कि "लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे, तब गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर 60 लोगों को जिंदा जलाने की रिपोर्ट सोनिया गांधी के हिसाब से बनवाई। उन्होंने ऐसी कमेटी बनाई गई कि जिंदा जलाने वाले आराम से छूट जाएं। पूरी दुनिया को पता है कि कार सेवकों को जिंदा जलाया गया, लेकिन फर्जी रिपोर्ट से उन आरोपियों को बचाने की साजिश रची गई।" आइए जानते हैं पीएम मोदी ने गोधरा कांड का जिक्र करते हुए क्या कहा? अमर उजाला आपको जस के तस पढ़ा रहा...

विज्ञापन


अब जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि राजद का इतिहास सामाजिक न्याय का मुखौटा लगाकर तुष्टिकरण करने का रहा है। जब गोधरा में कार सेवकों को जिंदा जलाया गया था तब रेल मंत्री ये शहजाजे के बेटे थे, जो सजा काट रहे हैं और जमानत पर घूम रहे हैं। उन्होंने गोधरा कांड के दोषियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक जज एक कमेटी बनाई। बेनराजी कमेटी।सोनिया मैडम का राज था। इसलिए उन्होंने बेनराजी कमेटी बनाई। उस जज का नाम बनर्जी था तो लोग बेनराजी बोलते थे। उससे ऐसा रिपोर्ट लिखवाया कि 60 लोगों को जिंदा जलाने वाले निर्दोष से छूट जाएं। लेकिन, ये रेलमंत्री जो जेल में जिंदगी गुजारने पर मजबूर हैं और जमानत पर घूम रहे हैं। अदालत ने उनकी इस रिपोर्ट को अदालत ने कूड़े-कचरे में फेंक दिया। कोर्ट ने दोषियों को सजा सुनाई। फांसी तक की सजा हो गई। पूरी दुनिया को पता था कि कार सेवकों को जिंदा जलाया गया था। फर्जी जांच रिपोर्ट बनवाकर कार सेवकों पर ही दोष मढ़ने की साजिश रची गई। यही इनका इतिहास है। यही इनकी सच्चाई है। साथियों हमें बिहार को लालटेन के दौर में वापस नहीं जाने देना है। 
विज्ञापन

किस रिपोर्ट की चर्चा कर पीएम ने लालू को घेरा?
दरअसल, साबरमती एक्सप्रेस के एक कोच में 27 फरवरी 2002 को आग लगा दी गई थी। इसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री नीतीश कुमार थे। उस वक्त गोधरा कांड की जांच रेल मंत्री की ओर से नहीं करवाई गई। कांग्रेस की जब सरकार बनी तो लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री बने। सिंतबर 2004 में लालू प्रसाद ने रेलवे अधिनियमों का उपयोग करते हुए एक नई कमेटी का गठन किया। इसका नाम दिया यूसी बनर्जी कमेटी। 17 जनवरी 2005 को कमेटी ने रिपोर्ट सौंप दिया। इसमें कहा गया था कि आग दुर्घटनावश लगी थी। किसी के द्वारा आग लगाने के प्रमाण नहीं मिले। रिपोर्ट में यह कहा गया था कि साबरमती एक्सप्रेस के कोच में साधु बैठे थे, वह धूम्रपान कर रहे थे, गलती से आग लग गई।  इसके बाद इस रिपोर्ट पर काफी सवाल भी उठते रहे हैं। हालांकि इस रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed