फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lok sabha elections: Leader was filling nomination for election by drinking liquor

नशे में धुत नेताजी गए नामांकन भरने, पहुंचे सलाखों के पीछे

Wed, 27 Mar 2019 07:59 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Wed, 27 Mar 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections: Leader was filling nomination for election by drinking liquor
थाने ले जाती पुलिस - फोटो : Social Media

उत्तर बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट पर नामांकन भरने पहुंचे एक निर्दलीय उम्मीदवार को हवालात की हवा खानी पड़ी। दरअसल बिहार में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है और नेताजी नशे में धुत होकर पर्चा भरने पहुंच गए थे।

विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए बने हेल्पडेस्क के पास राजीव अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचने। उनके मुंह से शराब की बू आने पर वहां मौजूद कर्मियों ने इसकी जानकारी सदर अनुमंडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को दी, जिसके बाद उन्हें नामांकन के लिए रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में नामांकन के लिए जाने दिया गया।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग आफिसर ने सिंह को अपने कक्ष में बिठा कर रखा और उनकी जांच के लिए पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पांच बजे सभी उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने पर सिंह को जांच के लिए समाहरणालय सभाकक्ष ले जाया गया। मशीन से जांच के दौरान उनके शरीर में 117.6 एमएल शराब होने की पुष्टि होने पर उन्हें न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव पर्यवेक्षक एम शैलेंद्रन ने बताया कि भागलपुर के रहने वाले निर्दलीय उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह जब नामांकन भरने कलक्ट्रेट पहुंचे तब वह नशे में धुत थे। उनका ‘ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट’ करवाया गया, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हो गई। उसके बाद उन्हें प्रतिबंधित कानून के उल्लंघन के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दरअसल अप्रैल 2016 में नीतीश सरकार ने राज्य में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed