फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Elections: Lalu Yadav attacks PM Modi and BJP; Mohan Bhagwat, Constitution, Reservation, Bihar News

Lok Sabha Election : लालू यादव बोले- देश के गरीब, दलित और पिछड़े संविधान बदलने वालों की आंखें निकाल लेंगे

Mon, 15 Apr 2024 12:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 15 Apr 2024 12:32 PM IST
सार

Lalu Yadav : राजद सुप्रीमो ने कहा- 2024 में एनडीए को बहुमत आने के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि बहुमत आने की कोई उम्मीद नहीं है। ये क्षेत्र में घूम-घूमकर कर बहुमत मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि संविधान बदल देंगे,

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Lalu Yadav attacks PM Modi and BJP; Mohan Bhagwat, Constitution, Reservation, Bihar News
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद। - फोटो : एएनआई।

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में काफी घबराहट है। ये लोग यह मानकर बैठे हैं कि वो (भाजपा) हार रहे हैं। जनता का मनोबल गिराने के लिए '400 पार' का नारा दे रहे हैं। लगातार इनकी पार्टी के नेता खुलेआम बोल रहे हैं कि हम (भाजपा) संविधान को बदल देंगे। यह संविधान डॉ. बीआर अंबेडकर ने बनाया है। जो भी इसे बदलने की कोशिश करेगा, देश के गरीब, दलित और पिछड़े उनकी आंखें निकाल लेगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन


लोकतंत्र खत्म करके देश में तानाशाही लाना चाहते हैं
लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा को तल्ख लहजे में कहा कि खबरदार अगर इस तरह का साहस किया तो देश की जनता माफ नहीं करेगी। लालू ने कहा कि देश में अपना शासन लाना चाहते हैं। तानाशाही लाना चाहते हैं। संविधान बदलने का मतलब लोकतंत्र को बदलना है। लोकतंत्र बदलने का मतलब है कि यह लोग देश में जनतंत्र नहीं चाहते। लोकतंत्र खत्म करके देश में तानाशाही लाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन भागवत ने आरक्षण की समीक्षा करने की बात की थी
2024 में एनडीए को बहुमत आने के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि बहुमत आने की कोई उम्मीद नहीं है। ये क्षेत्र में घूम-घूमकर कर बहुमत मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि संविधान बदल देंगे, हमें वोट दीजिए। भाजपा और पीए नरेंद्र मोदी को याद रखना चाहिए कि पहले, मोहन भागवत ने आरक्षण की समीक्षा करने की बात की थी, और देश की जनता ने उनके इरादे का जवाब दिया। वही हाल इस बार भी होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed