फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Elections: Giriraj Singh attacks Owaisi, Rahul Gandhi and Congress; BJP, second phase of voting

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री ने बोला ओवैसी पर हमला, कहा- वह डराने के लिए मुस्लिम आबादी बता रहे

Thu, 25 Apr 2024 10:22 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 25 Apr 2024 10:22 AM IST
सार

गिरिराज सिंह ने कहा- कांग्रेस यह कहकर लोगों को डरा रही है कि जब उनकी सरकार सत्ता में आएगी तो वे महिलाओं की संपत्ति यहां तक कि 'मंगलसूत्र' छीन लेंगे। यह दुर्भाग्यपूर्व है कि कांग्रेस, इंडी गठबंधन, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग ओछी राजनीति पर उतर गए हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Giriraj Singh attacks Owaisi, Rahul Gandhi and Congress; BJP, second phase of voting
भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और एआईएमआईएम प्रमुख पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आजकल मुस्लिम आबादी को बताने के लिए असदुद्दीन औवेसी कह रहे हैं कि मुस्लिम महिलाओं को अपने बच्चों के साथ पोलिंग बूथ पर जाना चाहिए, क्या वह (असदुद्दीन ओवेसी) किसी को डरने के लिए ऐसी बातें कह रहे हैं? वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी और तमिलनाडु में उनकी मिलीजुली सरकार तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर है। आरक्षण को लेकर तरह-तरह की बात कर रहे हैं। कांग्रेस यह कहकर लोगों को डरा रही है कि जब उनकी सरकार सत्ता में आएगी तो वे महिलाओं की संपत्ति यहां तक कि 'मंगलसूत्र' छीन लेंगे। यह दुर्भाग्यपूर्व है कि कांग्रेस, इंडी गठबंधन, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग ओछी राजनीति पर उतर गए हैं। वह देश को डराने का काम कर रही है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी की बात को लोग मजाक में लेते हैं
बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कब क्या बोलते हैं और उसके क्या मायने हैं यह लोगों की समझ से बाहर है। अब तो राहुल गांधी की बात को लोग मजाक में ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वयं यह बात स्वीकार की है कि अगर उसकी सरकार बनेगी तो लोगों की आधी संपत्ति यहां तक की महिलाओं के मंगलसूत्र तक को वह कब्जे में लेगी और फिर लोगों के बीच उसका वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार संतोषी माता का दिन है
उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर भी तंज कसते हुए कहा कि आजकल वह मुसलमान की जनसंख्या बताने एवं संख्या बल का प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं। अब यह तो स्पष्ट लगता है कि मुसलमान की संख्या बल का प्रदर्शन कर वह लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब लोग डरने वाले नहीं है।  ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि शुक्रवार संतोषी माता का दिन है और जितने भी शैतान हैं उन्हें संतोषी माता डिब्बे में बंद कर कचरे में फेंक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed