फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lok sabha elections 2019: credit of the families of former Chief Ministers is at stake in Bihar

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिवारों की साख दांव पर

Fri, 26 Apr 2019 04:47 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Fri, 26 Apr 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: credit of the families of former Chief Ministers is at stake in Bihar
Lalu Prasad Yadav and Jitan Ram Manjhi (File Photo) - फोटो : social media

बिहार में कभी मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा करने वाले परिवारों के साथ पूर्व डिप्टी पीएम के परिवार की साख भी इस चुनाव में दांव पर लगी है। जनता की नजरों में इनकी कितनी साख अभी बची है, यह तो नतीजों के बाद ही पता चलेगा। देखना है कि इस चुनाव में अपनी पारिवारिक विरासत को कौन बचा पाता है...

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इस लोकसभा चुनाव में गया संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। इससेे पहले 2014 में वे जदयू के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में थे। उस चुनाव में हारने के बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाकर राज्य की कमान सौंप दी थी। बाद में पार्टी ने उनसे नीतीश कुमार के लिए पद छोड़ने को कहा गया तो उन्होंने इनकार कर दिया। तब मांझी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। बहुमत साबित न कर पाने पर उन्हें 20 फरवरी 2015 को इस्तीफा देना पड़ा।
विज्ञापन


मीरा कुमार (पुत्री- पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व जगजीवन राम)
राष्ट्रीय राजनीति के महत्वपूर्ण नेता पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम की पुत्री मीरा कुमार फिर सासाराम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। मीरा कुमार खुद राष्ट्रीय स्तर की नेता हैं और 15वीं लोकसभा की स्पीकर भी रह चुकी हैं। उनके पास पारिवारिक विरासत के अलावा लंबा राजनीतिक अनुभव भी है। सासाराम लोकसभा क्षेत्र उनके पारिवारिक क्षेत्र के रूप में पहचाना जाता है। इस क्षेत्र के विकास में बाबू जगजीवन राम के साथ मीरा कुमार की भी बड़ी भूमिका रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीसा भारती (पुत्री- पूर्व सीएम लालू प्रसाद व राबड़ी देवी)
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के परिवार की भी इस लोकसभा चुनाव में परीक्षा है। लालू राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। राजद ने पाटलिपुत्र से लालू की बेटी मीसा भारती को मैदान में उतारा है। लालू यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में राजद प्रत्याशी मीसा भारती को लालू परिवार के खास रहे रामकृपाल यादव ने शिकस्त दी थी। इस बार भी इस सीट पर रामकृपाल यादव और मीसा भारती के बीच आमने-सामने की टक्कर है।

चंद्रिका राय (पुत्र- दारोगा प्रसाद राय-पूर्व मुख्यमंत्री)
सारण लोकसभा क्षेत्र दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की परंपरागत सीट मानी जाती है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय और उसके बाद लालू प्रसाद ने इस लोकसभा सीट को अपना बना लिया। लालू इस सीट से जीत दर्ज करते रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय के पुत्र चंद्रिका राय राजद में लालू प्रसाद के साथ ही डटे रहे। लालू के बेटे तेज प्रताप यादव और चंद्रिका की बेटी के विवाह के बाद अब दोनों परिवार दोनों रिश्तेदार भी हो गए हैं। हालांकि चंद्रिका को टिकट के बाद तेज प्रताप ने बगावत कर दी थी। तेज प्रताप ने उनके खिलाफ प्रत्याशी भी खड़ा कर दिया है।

कीर्ति आजाद (पुत्र-भागवत झा आजाद-पूर्व मुख्यमंत्री )
दरभंगा से तीन बार सांसद रहे कीर्ति झा आजाद पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भागवत झा आजाद के पुत्र हैं। भागवत भागलपुर से राजनीति करते थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र कीर्ति आजाद ने इसके बाद दल बदला तो अपना लोकसभा क्षेत्र भी बिहार छोड़कर झारखंड में बनाना पड़ा। भाजपा से कांग्रेस में आनेवाले कीर्ति आजाद इस बार धनबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। इनका मूल जन्मस्थान झारखंड के गोड्डा जिला में है। 

शाश्वत केदार (पौत्र-स्व. केदार पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री)
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय के पौत्र शाश्वत केदार को कांग्रेस ने वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया है। केदार पांडेय चंपारण क्षेत्र के एक कद्दावर नेता थे। उनके समय में चंपारण दो भागों में बंटा। केदार के पुत्र स्व. मनोज पांडेय के बाद पहली बार उनके पौत्र शाश्वत केदार ने राजनीति में कदम रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed