फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election: Politics before the second phase of voting in Bihar, Tejashwi asked questions to PM Modi

Lok Sabha Election : तेजस्वी ने पीएम मोदी से पूछे यह पांच सवाल, राजद का आरोप- समाज में विभेद पैदा कर रही भाजपा

Thu, 25 Apr 2024 06:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 25 Apr 2024 06:32 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और एनडीए पर हमला बोला है। उन्होंने ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने पांच सवाल पूछे। तेजस्वी ने लोकतंत्र, गरीबी, नौकरी पर सवाल पूछकर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की।  

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Politics before the second phase of voting in Bihar, Tejashwi asked questions to PM Modi
तेजस्वी यादव और मनोज झा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की पांच सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल यानी कल होगा। एक दिन पहले सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और एनडीए पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके पीएम मोदी ने पांच सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूँ कि आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है? आप दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का आरक्षण एवं नौकरी क्यों छिनना चाहते है? तेजस्वी यादव ने अगला सवाल पूछा कि आप गरीब को और अधिक गरीब तथा अमीर को और अधिक अमीर क्यों बनाना चाहते है? बिहार ने आपको 40 में से 39 सांसद दिए लेकिन आपने 10 वर्षों में बिहार को क्या दिया? आपने बिहार के लिए क्या किया और आप बिहार आकर काम की बात क्यों नहीं करते? आपको जनता को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।  

विज्ञापन


इधर, राजद के मुख्य प्रवक्ता और सांसद प्रो. मनोज कुमार झा ने कहा कि यह निष्पक्ष और स्वतंत्रता के साथ रोजगार और संविधान की रक्षा की मुद्दे पर महत्वपूर्ण चुनाव है। लोगों के बीच ऐसा जेहन बन गया है कि इस बार के चुनाव के बाद चुनाव होगा कि नहीं यह सुरत लोकसभा के परिणाम के बाद और रिजल्ट से पहले ही प्रमाण पत्र दिये जाने से कहीं न कहीं लोगों के बीच इस बात का अंदेशा है कि बिना चुनाव कराये और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किये बिना परिणाम कैसे दिये जा रहे हैं? इस बार चुनाव संविधान की रक्षा का चुनाव है और बाबा साहब ने जो संविधान में अधिकार दिया है उसे नागपुरिया विधान के माध्यम से कमजोर करने की साजिश चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा किसानों के आय को दोगुना किये जाने, रोजगार के साथ-साथ जनता के मुद्दों पर क्यों नहीं बोल रहे हैं प्रधानमंत्री जी? जिन मुद्दों से आवाम की थाली का कोई मतलब नहीं उन मुद्दों पर बातें की जा रही है, क्या यही लोकतंत्र है? दिग्भ्रमित करने की कोशिश लगातार भाजपा और एनडीए के द्वारा की जा रही है। इस बार का चुनाव दो धारा का चुनाव है। संविधान बचाने वाली धारा और दूसरी ओर संविधान को खत्म करने वाली साजिशों में लगी हुई धारा। लोगों को चिंता इस बात की है कि संविधान बचेगा की नहीं क्योंकि अधिनायकवाद के खिलाफ संघर्षों को हर स्तर पर कमजोर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल दो करोड़ नौकरी पर कोई काम नहीं हो रहा
प्रो. मनोज कुमार झा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार सफाई में संविधान नहीं बदलने की बात तो कर रहे हैं लेकिन वो महिलाओं के सम्मान, युवाओं के रोजगार, गरीबों के अधिकार और शोषितों, वंचितों को मान-सम्मान देने के प्रति कोई बात नहीं कर रहे हैं। इसके विपरित जो रोजगार, नौकरी, किसानों, पेंशन तथा बेहतर की शिक्षा की बात कर रहे हैं, उन्हें देशद्रोही बताया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 में जो वादे और चुनाव घोषणा पत्र में हर साल दो करोड़ नौकरी और रोजगार दिये जायेंगे उस पर कोई काम नहीं हो रहा है और ना ही आरक्षण का दायरा बढ़ाने और महिलाओं तथा गरीबों को मान-सम्मान तथा अधिकार देने के प्रति कोई कार्य किया जा रहा है।


पीएम मोदी की जुबान बार-बार फिसल रही
प्रो. मनोज कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जुबान बार-बार फिसल रही है और जिस तरह की वो भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं यह कहीं न कहीं देश के लोगों को खासकर वोट डालने वालो में डर पैदा कर रहा है और इस पर अकशिरयत और अकलियत दोनों को इस बात की चिंता हो रही है कि लोकतंत्र बचेगा की नहीं क्योंकि यहां महंगाई और जनता के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। मोदी, नड्डा, अमित शाह के पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। भाजपा वाले सिर्फ नफरत का माहौल खड़ा करके समाज में विभेद पैदा कर रहे हैं। जहां तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में 17 महीने में जो नौकरी और रोजदार तथा आरक्षण व्यवस्था को 75 प्रतिशत बढ़ाकर जो ऐतिहासिक कार्य किये हैं उसको आधार बनाकर इंडिया गठबंधन देश स्तर पर नौकरी और रोजगार की बात कर रही है साथ ही सामाजिक और आर्थिक न्याय के माध्यम से लोगों को हर स्तर पर मान-सम्मान देने के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन में बिहार प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन,एजाज अहमद, आरजू खान, प्रदेश महासचिव मुकुंद सिंह एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र चन्द्रवंशी भी उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed