फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election: Pawan Singh gave statement on Manoj Tiwari and Khesari Lal Yadav; Karakat seat, Bihar

Lok Sabha Election: पवन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रवाद पर दे दिया सीधा जवाब, खेसारी लाल के बारे में कही यह बात

Sat, 27 Apr 2024 01:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 27 Apr 2024 01:45 PM IST
सार

निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह ने विरोधी प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता मोदी जी के नाम पर कब तक जिताएगी। आपके विकास का भी काम दिखना चाहिए, जो दिख नहीं रहा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Pawan Singh gave statement on Manoj Tiwari and Khesari Lal Yadav; Karakat seat, Bihar
निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह ने भाजपा के वरीय नेता और भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी के उन्हें मनाने की बात को साइड लाइन कर दिया है। पवन सिंह ने तिवारी के मनाने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हां हम राष्ट्रवादी बानी। मनोज तिवारी हमर बड़का भईया बाड़न। हम उनकर सम्मान करे ली लेकिन जउन बेटा के माई आशीर्वाद देके भेजले ह, उ बेटा के को कोई बैक नाहीं करा सके ला। हम हर हाल में काराकाट के चुनाव मैदान में डटल रहब। हम आपन माई के चुनाव लड़े के वचन देले बानी। माई हमसे पूछले रही कि पवनवां चुनाव लड़बे ना। हम कहले रही हां माई, लड़ब डटके लड़ब। इहे खातिर हमर माई हमरा आशीर्वाद देकर काराकाट के बेटा बना के चुनाव मैंदान में भेजले बा। हम खाली उम्मीदवार नईखी, हम काराकाट के बेटा बानी, बेटा के कदम पीछे ना हटी। इसलिए अब किसी भी सूरत में चुनाव मैंदान से वापस होने या यू टर्न लेने का सवाल ही पैदा नही होता।

विज्ञापन


खेसारी लाल यादव को बुलाएंगे
काराकाट में चुनाव प्रचार के लिए भोजपुरी गायक व स्टार खेसारी लाल यादव को बुलाने के सवाल पर कहा कि खेसारी छोटा भाई है। उसने बुलाने पर काराकाट आने की बात कही हैं। उसे मैं भरपूर प्यार और सम्मान देता हूं। उसे प्रचार में जरूर बुलाउंगा। वह आएगा भी। इस सवाल पर कि और कौन- कौन सिंगर व अभिनेता चुनाव प्रचार में आएंगे, कहा कि कौन- कौन आएंगे, इसकी बात ही मत करिए। किसी का नाम तो नही लेंगे लेकि इतना जान लीजिए लाईन लग जाएगी।        
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के नाम पर जनता कब ले जिताई
निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह ने विरोधी प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता मोदी जी के नाम पर कब तक जिताएगी। आपके विकास का भी काम दिखना चाहिए, जो दिख नहीं रहा है। जनता अब विकास चाह रही है। वह विकास हम करेंगे। हमें जनता पर भरोसा है और जनता का हम पर भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed