फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election 2024 : rjd party Tejaswi Yadav targeted amit shah, advised to drink sattu, bihar news,

Lok Sabha Election : तेजस्वी यादव ने अमित शाह को दी सत्तू पीने की सलाह, गर्मी में बताये फायदे और जरूरत भी बताई

Sun, 21 Apr 2024 09:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 21 Apr 2024 09:21 PM IST
सार

Bihar : अमित शाह जी आए बिहार तो सत्तू जरुर पिएं। सत्तू पीने से शरीर ठंडा और दिमाग शांत रहता है।वह बिहार के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ठंडे दिमाग से। भाजपा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से साफ हो जाएंगे तो बचेंगे कहां। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 : rjd party Tejaswi Yadav targeted amit shah, advised to drink sattu, bihar news,
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तेजस्वी यादव झारखंड से लौटते ही भारतीय जनता पार्टी और अमित शाह पर टूट पड़े। उन्होंने झारखंड में हुए रैली के संबंध में कहा कि बहुत बड़ी रैली थी, जहां लोगों की भीड़ से ग्राउंड छोटा पड़ गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि सब लोगों ने हुंकार भरा है और झारखंड की जनता ने यह तय कर लिया है कि इस बार वहां से भी भाजपा को भगाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से साफ हो जाएंगे तो बचेंगे कहां। कहीं नहीं टिकने वाले हैं यह लोग। फिर तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह जी आएं बिहार तो सत्तू पिएं। सत्तू पीने से शरीर ठंडा और दिमाग शांत रहता है और बिहार के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ठंडे दिमाग से।

विज्ञापन


रांची में हुआ था सभी पार्टियों का जुटान 
झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को महागठबंधन के द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने तेजस्वी यादव गये हुए थे। इस सभा का नाम उलगुलान न्याय रैली दिया गया था। वहां तेजस्वी यादव भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे। तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय का भाजपा को करारा जवाब देगी। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडी गठबंधन का उद्देश्य देश और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को उखाड़ फेंकना है।
विज्ञापन


भाजपा की फिल्म हो गई फ्लॉप 
तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड के लोग पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय पर भाजपा को करारा जवाब देगी। हमारा उद्देश्य देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है। इंडिया ब्लॉक की पार्टियां एकजुट हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा की 400 सीटों की फिल्म लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed