{"_id":"6608071ab1469821720fafcb","slug":"lok-sabha-election-2024-pappu-yadav-targeted-lalu-s-rjd-party-warned-after-the-results-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pappu Yadav : लालू की राष्ट्रीय जनता दल पर उखड़े पप्पू यादव, चार जून को परिणाम आने के बाद की चुनौती दे डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pappu Yadav : लालू की राष्ट्रीय जनता दल पर उखड़े पप्पू यादव, चार जून को परिणाम आने के बाद की चुनौती दे डाली
Sat, 30 Mar 2024 06:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 30 Mar 2024 06:05 PM IST
सार
Bihar: पप्पू यादव लगातार कह रहे हैं कि मैं मर जाऊंगा लेकिन पूर्णिया नहीं छोडूंगा। दो अप्रैल को मेरे हाथ में कांग्रेस का झंडा रहेगा और मैं अपना नामांकन पत्र भरने जाऊंगा। फिर राजद पर भड़क गये। उन्होंने कहा कि वह 4 जून के बाद वैसे लोगों का हिसाब करेंगे।
विज्ञापन
पप्पू यादव।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया सीट को लेकर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस इंडी गठबंधन में एक साथ होते हुए भी पूर्णिया सीट पर आमने-सामने है। पप्पू यादव पहले ही यह घोषणा कर चुके थे कि वह पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भी राष्ट्रीय जनता दल ने बीमा भारती को वहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस संबंध में पप्पू यादव ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि वह चार जून के बाद वैसे लोगों का हिसाब करेंगे जो आज राजद के साथ मिलकर ऐसी राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजद पर किया हमला
पप्पू यादव ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहा कि पूर्णिया हॉट केक बना हुआ है तो इसमें हम क्या करें ? इसमें मेरा क्या दोष है ? कांग्रेस के द्वारा पार्टी की सदस्यता रद होने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि इस बात की हिम्मत किसमें है? उन्होंने कहा कि पप्पू यादव पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का आशीर्वाद है। पप्पू यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के जो लोग बिहार में पार्टी चला रहे हैं न उनलोगों को हम चार जून के बाद बतायेंगे। पार्टी से अलग होकर नामांकन कराने पर उनकी सदस्यता रद हो जाएगी ऐसा कोई पत्र भी जारी हुआ है? इस सवाल के जवाब में पप्पू यादव ने कहा कि सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
पूर्णिया से चुनाव लड़ने का फैसला कांग्रेस को करना है
पप्पू यादव ने कहा कि मैं पूर्णिया से कांग्रेस से चुनाव लडूं या नहीं यह फैसला तो कांग्रेस को लेना है और मैं आपको दिल से कह रहा हूं, कि कांग्रेस को पांच साल में हमारा संकल्प है, 40 के चालीसों सीट का नेतृत्व कांग्रेस करेगी। पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया की जनता हमारे हाथ में कांग्रेस का झंडा देखना चाहती है। उसको स्थापित होते देखना चाहती है। कांग्रेस स्थापित 26 अप्रैल को यहां पे उसकी झंडा होगी। यह मैं आपको वचन देता हूं। हर परिस्थिति में जनता से बड़ा कोई नहीं है दुनिया में।
विज्ञापन