फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: CM Nitish Kumar's tongue slipped, targeted Lalu family also election 2024 rjd party bihar

Lok Sabha : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान फिसली, चिराग की जगह कर दी रामविलास पासवान को जिताने की मांग

Sat, 11 May 2024 04:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 11 May 2024 04:54 PM IST
सार

Bihar: सीएम नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिर उस समय फिसल गई जब वह चिराग पासवान के लिए  लोगों से वोट की अपील कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान को जिताइए। हालांकि उन्हें तुरंत अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सॉरी कहते हुए अपनी गलती सुधार ली।

विज्ञापन
Lok Sabha: CM Nitish Kumar's tongue slipped, targeted Lalu family also election 2024 rjd party bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिर फिसल गई। यह तब हुआ है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिराग पासवान के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चिराग पासवान की जगह उनके स्वर्गवासी पिता रामविलास पासवान को जिताने की अपील कर दी। उन्होंने कहा कि भाई रामविलास पासवान को जिताइए। हालांकि तुरंत उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सॉरी-सॉरी कहते हुए अपनी गलती में सुधार की और फिर उन्होंने कहा कि सॉरी रामविलास जी के पुत्र को वोट दीजिए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल पर साधा निशाना 
वैशाली में जनता को संबोधन के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पहले कोई शाम में घर से निकलता था क्या ? सड़क और शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल था यह आप लोग को पता है न? बिहार में हम लोगों को मौका मिला और हम लोगों ने सभी क्षेत्रों में कार्य किया। आप लोग स्वर्गीय रामविलास पासवान को रिकार्ड मतों से चुनाव जीताए थे। वैसे ही चिराग पासवान को भी रिकार्ड मतों से चुनाव जितायिये। देश में एनडीए 400 सीट पार होगा और तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे।यह बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली के एसपीएस कॉलेज देसरी में चिराग पासवान के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।
विज्ञापन


राजद पर साधा निशाना 
नीतीश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान से हम लोगों का पुराना रिश्ता है। जितना काम हुआ है, सब हम लोगों ने किया है आज कोई बोलने चलता है कि हमने किया है। तो वह अपने विभाग में कितना बहाली किया यह बताना चाहिए। उसको कोई आइडिया है। खाली अंड बंड बोलता है। चुनाव बाद सब पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं को गिनवाया 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने बिहार में छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल योजना चलाई। शिक्षा को बढ़ावा दिया। सभी पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलवाए। नीतीश कुमार ने कहा कि पहले प्रजनन 4.3 था अब घटकर 2.9 हो गया। बिहार में जीविका दीदी से जुड़ी महिलाओं का विकास हुआ। बिहार में 10 लाख 51 हजार जीविका दीदी का समूह है। एक करोड़ 13 लाख महिलाएं जीविका से जुड़ी है। 8000 कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई गई। 60 वर्ष से पुरानी मंदिर की भी घेराबंदी कराई गई। हर घर नल जल योजना बिजली पहुंचाई गई।  एक बार बैठक में विपक्ष के लोगों ने जातिगत आधारित जनगणना करने से मना कर दिया। हम लोगों ने आर्थिक गणना करने के पश्चात 50% से बढ़कर 65% आरक्षण कर दिया। 94 लाख परिवारों को दो लाख रुपये दिया जाएगा। वैशाली में इंजीनियरिंग मेडिकल कॉलेज एवं वैशाली विधानसभा में बुद्ध संग्रहालय बनाया जा रहा है।


संविधान और आरक्षण को कोई खतरा नहीं
वैशाली में सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले आज संविधान को खतरे में बता रहे हैं। जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक संविधान और आरक्षण को कोई खतरा नहीं है। देश में पीएम जन कल्याण योजना के तहत 81 करोड लोगों को राशन दिया जा रहा है। अगर देश में आईएनडीए की सरकार बनी तो गरीबों को मिलने वाला राशन छीन लिया जाएगा। यह सोच कांग्रेस और राजद की है। कांग्रेस विरासत टैक्स लगाने की सोच रही है।  अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण एवं कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया गया। चिराग पासवान ने लोगों से 13 मई को हाजीपुर के कुतुबपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा में आने का आमंत्रण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed