{"_id":"66506c4bc7d24f3cc9026c25","slug":"lok-sabha-amit-shah-targeted-maha-gathbandhan-rjd-party-lalu-yadav-in-bhojpur-bihar-2024-election-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha : अमित शाह भोजपुर में विपक्ष पर बरसे, पूछा- विकास चाहिए या गोलियों की भाषा, लालू पर भी खूब बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha : अमित शाह भोजपुर में विपक्ष पर बरसे, पूछा- विकास चाहिए या गोलियों की भाषा, लालू पर भी खूब बोले
Fri, 24 May 2024 04:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 24 May 2024 04:00 PM IST
सार
Bihar : एक तरफ एनडीए के ईमानदार और केंद्र में मंत्री आपके प्रत्याशी हैं तो दूसरी तरफ गोलियों की भाषा बोलने वाले नक्सलियों को बढ़ावा देने वाले माले प्रत्याशी हैं। अब आरा की जनता तय कर ले कि उन्हें विकास चाहिए या गोलियों की भाषा।
विज्ञापन
भोजपुर में अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को भोजपुर पहुंचे, जहां वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में अमित शाह ने एक तरफ मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया वहीं दूसरी तरफ उन्होंने विपक्ष पर जमकर बरसे। केंद्रीय मंत्री सह भोजपुर के एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह के पक्ष में वोट मांगने आये अमित शाह ने कहा कि पीओके हमारा था और हमारा ही रहेगा, बहुत जल्द हम पीओके को भारत मे शामिल कराएंगे।
विज्ञापन
विकास चाहिए या गोलियों की भाषा
अमित शाह ने कहा कि एक तरफ एनडीए के ईमानदार और केंद्र में मंत्री आरके सिंह जैसे प्रत्याशी है तो दूसरी तरफ गोलियों की भाषा बोलने वाले नक्सलियों को बढ़ावा देने वाले माले प्रत्याशी हैं। अब आरा की जनता तय कर ले कि उन्हें विकास चाहिए या गोलियों की भाषा। आरके सिंह को मोदी जी ने तीन महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट दिए हैं जिसे बेहतर ढंग से निभाते हुए आरके सिंह पूरे देश मे काम किया और आरा का हर तरफ विकास किये।
विज्ञापन
लालू यादव ने नहीं दिया कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान
अमित शाह ने कहा कि अभी-अभी कर्पूरी ठाकुर जी को मोदी जी ने भारत रत्न देकर जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर बनाने का काम किया है। लालू जी चाहते तो अतिपिछड़ा समाज से आने वाले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिला सकते थे, लेकिन इसकी सिफारिश उनके द्वारा कभी नही की गई।
विज्ञापन
पीओके भारत का है और भारत का ही रहेगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीओके हमारा है या नहीं? कांग्रेस पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर और लालू यादव के साथी फारुक अब्दुल्ला कहते हैं पाकिस्तान के पास परमाणु बम है पीओके की बात मत करो। हम भाजपा के कार्यकर्ता परमाणु बम से नहीं डरते हैं, यह मोदी की गारंटी है कि पीओके भारत का है और रहेगा और इसे हम लेकर रहेंगे।
लालू जी कांग्रेस की गोद में बैठे हैं
अमित शाह ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछड़े समाज का अगर कोई विरोधी है तो वह कांग्रेस है। लालू जी उन्हीं की गोद में बैठे हैं। माले जैसे नक्सलियों की पार्टी को आरा से चुनाव लड़ा रहे हैं लालू यादव। यह चाहते हैं कि एक बार फिर जंगलराज स्थापित हो, लेकिन जब तक नरेंद्र मोदी हैं , बिहार में अब जंगलराज नही आ सकता है। अमित शाह ने आगे कहा कि मंडल कमीशन को भी ठंडे बस्ते में डाला, राहुल बाबा के पिता राजीव गांधी ने इसका विरोध किया था। नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ा, अति पिछड़ा के लिए आयोग बनाया और संवैधानिक पहचान दिलाई। पिछड़ा समाज के आरक्षण पर डाका कांग्रेस ने डाला।
भाजपा कर्नाटक और आंध्र में मुस्लिम आरक्षण खत्म करेगी
अमित शाह ने बड़ा वादा करते हुए कहा कि भाजपा कर्नाटक और आंध्र में मुस्लिम आरक्षण खत्म करेगी। 27 मंत्री मोदी मंत्रिमंडल में पिछड़ा समाज के हैं, कांग्रेस में तो डबल डिजीट में भी नहीं होते थे। उन्होंने कहा कि लालू जी आप चारा खाकर जेल गए थे, आपके साथी भी भ्रष्टाचार करने वाले हैं। इन्होंने जो खाया है, मोदी जी वापस लाएंगे। अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक में क्या हुआ? रातोंरात पिछड़ा समाज का आरक्षण काट दिया। आंध्र प्रदेश में भी चार प्रतिशत उनका आरक्षण काटा। लालू जी ने पिछड़ों के आरक्षण पर लूटमारी किये इसका हिसाब देना होगा।
राजद सुप्रीमो पर कसा तंज
अमित शाह ने कहा कि मैं आज लालू यादव को पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली, लालू जी मंत्री थे। कितना रुपया बिहार को दिया? सिर्फ 2 लाख 80 हजार करोड़, जबकि मोदी जी ने 10 साल में 14 लाख 80 हजार करोड़ रुपया बिहार को दिया है। आरक्षण के मुद्दे पर राजद सुप्रीमो को घेरते हुए अमित शाह ने कहा कि लालू यादव कहते हैं कि मुसलमानों को शत प्रतिशत आरक्षण देना चाहिए। लालू जी, किसका आरक्षण काट कर दोगे? दलितों का, आदिवासियों का? या पिछड़ा समाज का आरक्षण काट कर दोगे? स्पष्ट करो।