फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha 2024 : LJP candidate Rajesh Verma Targeted Indi alliance, promised to deliver schemes at homes

Lok Sabha 2024 : मेरा पेट भरा है, वरना मैंआपके हिस्से की भी खा जाता, जानिये लोजपा प्रत्याशी ने क्यों कहा ऐसा

Sat, 13 Apr 2024 09:06 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 13 Apr 2024 09:06 AM IST
सार

Bihar : मेरा पेट भरा है, वरना मैं आपके हिस्से की भी खा जाता। विपक्षी अभी मेरे बारे में तरह-तरह का दुष्प्रचार कर रहे हैं। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं सोच समझ कर खगड़िया आया हूं और हमेशा यही रहूंगा।

विज्ञापन
Lok Sabha 2024 : LJP candidate Rajesh Verma Targeted Indi alliance, promised to deliver schemes at homes
लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर खगड़िया में एनडीए और महागठबंधन मतदाताओं के बीच पहुंच बनाने में व्यस्त हैं। जीत के लिए दोनों ओर से जोर आजमाइश शुरू है। इधर एनडीए गठबंधन से लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि मेरा पेट भरा है, वरना मैं आपके हिस्से की भी खा जाता। इसी दौरान उन्होंने महागठबंधन के नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी अभी मेरे बारे में तरह-तरह का दुष्प्रचार कर रहे हैं। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मै सोच समझ कर खगड़िया आया हूं और हमेशा यही रहूंगा। लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दल जनता को गुमराह कर उनके बारे में भ्रांति फैला रहा है।

विज्ञापन


व्यवसायी होने पर जताई खुशी
लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा वायरल वीडियो में नेताओं और कार्यकर्ताओं से विपक्षी गठबंधन के जाल में नहीं फंसने की सीख भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं व्यवसायी हूं, यह मेरे लिए गर्व की बात है, अगर मैं व्यवसायी नहीं होता और मैं भूखा रहता तो जीत के बाद आपका निवाला को भी खा जाऊंगा। मेरा पेट भरा हुआ है, इसलिए मुझे क्रिया की सेवा करना है।
विज्ञापन


जीत के बाद दर्शन भी दुर्लभ हो जायेगा 
लोजपा प्रत्याशी के इस वायरल वीडियो को लेकर राजद जिला अध्यक्ष मनोहर यादव ने उन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस बार भारी मतों से जीत रहे हैं। एनडीए को एहसास हो गया है, जिससे वे लोग घबराये हुए हैं। राजद जिला अध्यक्ष मनोहर यादव ने कहा कि अगर वह जीत जाएंगे तो खगड़िया की जनता को उनके दर्शन नहीं हो पाएंगे। इसलिए जनता अपने बीच के एक नेता को संसद भेजना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोजपा प्रत्याशी को खगड़िया की चौहद्दी भी नहीं मालूम
कुछ दिन पहले ही इंडी गठबंधन की ओर से राजद जिला अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने मीडिया में कहा था कि एनडीए प्रत्याशी खगड़िया की चौहद्दी भी नहीं जानते हैं। उनका खगड़िया में क्या योगदान है? वह राजनीति नहीं बल्कि व्यवसाय करने आए हैं। माना जा रहा है कि राजद जिला अध्यक्ष के इसी बयान को लेकर एनडीए से लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने वायरल वीडियो में जवाब देते हुए कहा कि विपक्षी अभी मेरे बारे में तरह-तरह का दुष्प्रचार कर रहे हैं। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मै सोच समझ कर खगड़िया आया हूं और हमेशा यही रहूंगा। लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दल जनता को गुमराह कर उनके बारे में भ्रांति फैला रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed