फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   LJP (R) block president's son beaten to death, mother and wife also injured

Bihar: लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, मां और पत्नी भी घायल

Tue, 24 Jun 2025 09:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 09:07 PM IST
सार

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव के बेटे राकेश कुमार की पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
 

विज्ञापन
LJP (R) block president's son beaten to death, mother and wife also injured
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव के 24 वर्षीय बेटे राकेश कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हमले में राकेश की माँ और पत्नी भी घायल हो गईं।
विज्ञापन


घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के डीह टोला वार्ड नंबर 10 की है। राकेश कुमार हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और एक महीने पहले ही अपने गांव लौटा था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक, राकेश के पिता अरुण यादव किसी राजनीतिक काम से बाहर थे। तभी उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके बेटे और पत्नी को पीटा गया है। जब वे गांव पहुंचे तो देखा कि बेटा गंभीर रूप से घायल था और बाद में उसकी मौत हो गई। माँ रंभा देवी (60 वर्ष) को भी बुरी तरह पीटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण यादव ने बताया कि गांव के कपूरचंद यादव से खेत को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। थाने में दोनों पक्षों की शिकायत भी दर्ज है। इस मामले को खत्म करने के लिए दबाव डाला जा रहा था और धमकी भी मिल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद के कारण उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया।


यह भी पढ़ें: पटना में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार नहीं, कोसी और बागमती नदी उफान पर

घटना की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मुकेश कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed