{"_id":"5f14297149b2c30a7804d31e","slug":"liquor-worth-rupees-70-lakh-seized-in-liquor-free-state-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शराब मुक्त' बिहार के अररिया जिले में पकड़ी गई 70 लाख रुपये की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शराब मुक्त' बिहार के अररिया जिले में पकड़ी गई 70 लाख रुपये की शराब
Sun, 19 Jul 2020 04:37 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 19 Jul 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब मुक्त राज्य बिहार के अररिया जिले में 70 लाख रुपये की शराब जब्त की गई है। आबकारी विभाग और पुलिस की ओर से चलाए गए इस संयुक्त अभियान में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस और आबकारी विभाग ने पहले से मिली सूचना के आधार पर शहर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पर दो ट्रक रुकवाए। अररिया के सब डिवीजनल पुलिस अधिकारी पुष्कर कुमार ने बताया कि इन ट्रकों से शराब के 648 कार्टन जब्त किए गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब्त की गई शराब की बाजार में कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। ट्रक पर मौजूद दो ड्राइवर और एक क्लीनर को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा घटनास्थल पर एक एसयूवी से चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों ट्रकों और एसयूवी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ये ट्रक पश्चिम बंगाल से आए थे और अररिया होते हुए मुजफ्फरपुर जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बिहार में अप्रैल 2016 में शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।