बिहार: पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया शराब माफिया बैजू महतो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के हाजीपुर में कल रात को पुलिस ने मुठभेड़ में एक शराब माफिया को मार गिराया है। इस माफिया का नाम बैजू महतो है जो लालगंज थाना क्षेत्र के पकड़ीकंड गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ रात करीब एक बजे तीनपुलवा चौक के पास हुई। उसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बारे में जानकारी देते पुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चार पहले बैजू ने तत्कालीन थानाध्यक्ष पर गोली चलाई थी। जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। पुलिस को कई मामलों में इस माफिया की तलाश थी। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी वहां से भागने में सफल रहा। वहीं एक अन्य साथी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।
Bihar: One criminal Baiju Mahato killed in an encounter with police in Hajipur last night.
— ANI (@ANI) January 25, 2020
पुलिस का वाहन देख की गोलीबारी
स्कॉर्पियो में सवार अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। जब उन्होंने पुलिस के गश्ती वाहन को देखा तो उसपर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें महतो की मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस ने कई हथियार बरामद किए हैं। घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बदमाश के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।