फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor ban in Bihar: Police reached the bride's room without women constable, RJD Rabri Devi attacked on Nitish government

बिहार में शराबबंदी: बिना महिला सिपाही के दुल्हन के कमरे में पहुंची पुलिस, राबड़ी बोलीं- 'लोग शादी करें या तानाशाह की सनक मिटाएं'

Mon, 22 Nov 2021 02:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Nov 2021 02:32 PM IST
सार

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें पुलिस बिना महिला सिपाही के दुल्हन के कमरे में जाकर तलाशी अभियान चला रही है और उसके कपड़ों तक की तलाशी लेती दिख रही है। 

विज्ञापन
Liquor ban in Bihar: Police reached the bride's room without women constable, RJD Rabri Devi attacked on Nitish government
राबड़ी देवी और नीतीश कुमार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पिछले दिनों शराब पीने से बिहार में हुई मौतों के बाद पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। घर-घर शराब तलाशी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रहे है, लेकिन इस बीच  पटना पुलिस अपने आक्रामक अभियान में नियमों को ही भूल गई। दरअसल, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें पुलिस बिना महिला सिपाही के दुल्हन के कमरे में जाकर तलाशी अभियान चला रही है और उसके कपड़ों तक की तलाशी लेती दिख रही है। 
विज्ञापन


क्या है वीडियो में 
यह वीडियो एक होटल या घर का है, जहां किसी लड़की की शादी है। ऐसे में पुलिस अचानक शराबबंदी के तहत रेड मारती है और सभी कमरों की तलाशी लेती दिख रही है। इस बीच एक पुलिस अधिकारी दुल्हन के कमरे की जांच करता भी दिख रहा है। वीडियो में कोई महिला पुलिस दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि, दुल्हन के रिश्तेदार वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


राबड़ी देवी ने किया जोरदार हमला 
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस घटना से जुड़े दो ट्वीट किए हैं। दोनों में उन्होंने वीडियो अपलोड किया है। राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए लिखा है कि- बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है। यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है। बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुंच रही है, कौन पहुंचा रहा है? उसकी जांच और खोजबीन नहीं लेकिन उल्टा सनकी सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग शादी करें या....
राबड़ी देवी ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि अब लोग शादी करें या तानाशाह की सनक मिटाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस, शराब माफिया और सरकार के गठजोड़ से ये खुद शराब मंगवाते, बेचते और बिकवाते हैं। उस पर कार्रवाई ना करने की बजाय आम नागरिकों को परेशान करना, उनकी निजता का उल्लंघन कर उनके निजी जीवन में अतिक्रमण करना कौन सा कानून है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed