{"_id":"5b628fdf4f1c1b54208b6811","slug":"left-parties-invocation-bihar-band-over-muzaffarpur-balika-grah-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर बालिका गृह केस: वामपंथी दलों ने किया बिहार बंद, कई जगहों पर ट्रेन रोक किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर बालिका गृह केस: वामपंथी दलों ने किया बिहार बंद, कई जगहों पर ट्रेन रोक किया चक्का जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
bihar Band
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ आज कई संगठनों ने बिहार बंद का एलान किया है। जिसका पटना सहित पूरे राज्य में असर देखने को मिल रहा है। राज्य के गया, आरा, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, पटना सहित कई जगहों पर वाम दल प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर ट्रेन रोक रखी है तो कुछ जगहों पर यातायात पूरी तरह से बाधित है। वहीं बिहार के पूर्व मुख्मंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
विज्ञापन
बिहार बंद में वामपंथी दलों सहित राजद और कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल है। कार्यकर्ता बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाय हाय के नारे लगा रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने बिहार बंद का विरोध किया है।
दरभंगा में भी वामदलों के बिहार बंद का असर दिख रहा है। कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दी है। इसके बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंद के असर को देखते हुए राज्य में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लोगों से शांति की अपील कर रही है। लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मुज़फ़्फ़रपुर बलात्कार कांड पर मुँह खुलवा कर रहूँगा।
विज्ञापन
उनकी आपराधिक चुप्पी तुड़वा कर रहूँगा।
उनकी कुंभकर्णी अंतरात्मा को जगा कर रहूँगा।
उनकी फर्ज़ी नैतिकता उजागर करके रहूँगा।
उनका बनावटी मुखौटा उतार कर रहूँगा।
चाहे जो समय लगे।— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 2, 2018