{"_id":"5a5ddaa4-d4c4-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"law-student-commits-suicide-girlfriend-watches-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी, वेबकैम पर देखती रही गर्लफ्रेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्वॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी, वेबकैम पर देखती रही गर्लफ्रेंड
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Jun 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्लफ्रेंड से नाराज एक लॉ स्टूडेंट ने पटना के पीरबहोर इलाके में खुदकुशी कर ली। वेबकैम पर पूरे घटनाक्रम को देख रही गर्लफ्रेंड उसे बचा नहीं सकी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय हर्ष नारायण प्रसाद एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र था। सोमवार को किसी बात को लेकर गर्लफ्रेंड से उसकी तकरार हो गई थी। इसके बाद उसने युवती को खुदकुशी करने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता चला है कि घटना वाले दिन हर्ष रात 11.30 बजे तक अपने लैपटॉप पर गर्लफ्रेंड से चैटिंग करता रहा।
पुलिस को उसके मोबाइल में 17 मिस्ड कॉल मिले हैं। उनका मानना है कि युवती ने संभवतः हर्ष को खुदकुशी करने से रोकने की कोशिश की।
हालांकि पुलिस इस बात से हैरान है कि युवती ने हर्ष के घरवालों को तत्कान सूचना क्यों नहीं दी। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
वहीं, हर्ष के पिता सत्येंद्र नारायण प्रसाद ने कहा कि उसके बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाया गया है। हालांकि युवती के खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस तथ्य इकट्ठा कर रही है। जल्द ही युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।