फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu yadav target adwani and modi

‘पहले गुरु को रोका था, अब चेले का नंबर है'

Thu, 08 May 2014 10:21 PM IST
Updated Thu, 08 May 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lalu yadav target adwani and modi

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दावा किया है कि जिस तरह 1990 में उन्होंने बिहार में लाल कृष्ण आडवाणी की ‘रथ यात्रा’ को रोका था, उसी तरह वह मोदी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा के रास्ते में आएंगे।

विज्ञापन


लालू ने बिना किसी नेता का नाम लिए ट्वीट किया, ‘पहले गुरु को रोका था, अब चेले का नंबर है।’ हालांकि भाजपा नेताओं ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि लालू दिन में सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा का लालू पर पलटवार

Lalu yadav target adwani and modi

भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पटना एयरपोर्ट पर कहा, ‘मोदी को रोकने से पहले उन्हें सारण सीट पर भाजपा को जीतने से रोकना होगा, जहां से उनकी पत्नी राबड़ी देवी चुनाव लड़ रही हैं।

हमारे उम्मीदवार राजीव प्रसाद रूडी वहां से जीत रहे हैं, तो भला कैसे देश में वह मोदी को रोकेंगे?’

पासवान ने लालू पर खोला मोर्चा

Lalu yadav target adwani and modi

लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख व भाजपा के सहयोगी राम विलास पासवान ने कहा कि सबसे पहले उन्हें खुद कुछ बनना चाहिए, तभी वह मोदी को रोकने में सक्षम हो पाएंगे। आडवाणी की रथ यात्रा के दौरान लालू बिहार के मुख्यमंत्री थे।

आज वह कुछ नहीं हैं। जबकि राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू के ट्वीट को ‘चोरी और सीनाजोरी’ का मामला बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed