फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav Health Update, Shifted from Icu to Private Ward

Lalu Yadav Health Update: ICU से बाहर लाए गए लालू यादव, बेटी मीसा भारती ने दी बड़ी जानकारी

Mon, 11 Jul 2022 02:39 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 Jul 2022 02:39 PM IST
विज्ञापन
Lalu Yadav Health Update, Shifted from Icu to Private Ward
लालू प्रसाद यादव - फोटो : Social media

दिल्ली के AIMS में भर्ती लालू प्रसाद की तबीयत को लेकर बड़ी बेटी मीसा भारती ने  बड़ी जानकारी दी है। मीसा ने बताया कि उनके पिता की तबीयत में पहले से काफी सुधार है। हालांकि, किडनी में समस्या अभी भी बनी हुई है। उनका क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ है। लेकिन अब स्थिति पहले से स्थिर है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। लालू यादव को अब ICU से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि लालू तीन जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री और पत्नी राबड़ी देवी के आधिकारिक आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे जहां उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर और पीठ में चोट लगी थी।

विज्ञापन


मीसा लालू की तबीयत को लेकर इससे पहले भी दी थीं जानकारी
बता दें कि इससे पहले भी मीसा ने आठ जुलाई को लालू की तबीयत को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि आप सब की दुआओं और AIIMS दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से मेरे पिता लालू प्रसाद की तबियत में काफी सुधार है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू जी से बेहतर कौन जानता है! 
विज्ञापन


इससे पहले बेटी रोहिणी ने तस्वीर साझा कर लिखी थी भावुक पोस्ट
बता दें कि पांच जुलाई को पिता लालू प्रसाद यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद रोहिणी आचार्या(Rohini Acharya) ने भावुक कर देने वाली तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा- "माई हीरो, माई बैकबोन पापा, गेट वेल सून,'' हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं हैं जिनकी शक्ति"।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed