फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav Health condition is critical, movement stopped in body; Rabri Devi Appeal for pray news in hindi

Lalu Yadav Health Update: लालू यादव की हालत नाजुक, बॉडी में मूवमेंट बंद; राबड़ी की अपील-दुआ कीजिए

Thu, 07 Jul 2022 08:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 07 Jul 2022 08:52 AM IST
सार

लालू यादव को देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक है। तेजस्वी यादव ने बताया, उनका पूरा चेकअप किया जाएगा। उसके बाद इलाज शुरू होगा। फिलहाल बॉडी में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
Lalu Yadav Health condition is critical, movement stopped in body; Rabri Devi Appeal for pray news in hindi
लालू प्रसाद यादव अस्पताल में भर्ती हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल(राजद) सुप्रीमो लालू यादव की हालत काफी नाजुक है। उन्हें देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। इससे पहले उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बुधवार रात उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया। दरअसल, दो दिन पहले लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उनके शरीर में तीन जगह फैक्चर हुआ है। वह पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रहे थे। ऐसे में चोट के कारण उनकी हालत और खराब हो गई। 

विज्ञापन


बॉडी में नहीं हो रहा मूवमेंट
लालू यादव के दिल्ली पहुंचने के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, सीढ़ी से गिरने के कारण उनके शरीर में तीन जगह पर फैक्चर हुआ है, इससे उनका शरीर पूरी तरह से लॉक हो चुका है और उनके शरीर में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है। तेजस्वी ने बताया, एम्स में उनका पूरा चेकअप किया जाएगा। इसके बाद डॉक्टरों की टीम आगे के इलाज के बारे में तय करेगी। 
विज्ञापन


फेफड़े में भरा पानी
यादव परिवार के सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव के फेफड़ों में पानी भर चुका है। इससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं उनका क्रेटनिन भी चार से छह पहुंच गया है। उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की भी बात चल रही है। तेजस्वी यादव ने बताया, एक बार राजद प्रमुख की तबीयत ठीक हो जाए, उसके बाद उन्हें सिंगापुर ले जाने के लिए डॉक्टरों से बात की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राबड़ी ने की भावुक अपील
इस बीच लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने लालू यादव के चाहने वालों से कहा कि वे लोग परेशान न हों, चिंता की कोई बात नहीं है। राजद अध्यक्ष ठीक हो रहे हैं। आप सभी उनके लिए दुआ कीजिए कि वे जल्द ही हम सभी के बीच हों। 


लालू यादव के स्वास्थ्य पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस्वी से की बात
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राजद नेता तेजस्वी यादव को फोन किया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, जो यहां एम्स में भर्ती हैं। राजनाथ सिंह ने राजद सुप्रीमो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed