{"_id":"65af9675ba500cdc06018d1f","slug":"lalu-tejashwi-will-attend-birth-anniversary-program-of-karpoori-thakur-rjd-targets-bjp-jdu-grand-alliance-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: इस बड़े कार्यक्रम लालू-तेजस्वी भी होंगे शामिल; राजद ने कहा- भाजपा ने साजिश कर कर्पूरी को हटाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: इस बड़े कार्यक्रम लालू-तेजस्वी भी होंगे शामिल; राजद ने कहा- भाजपा ने साजिश कर कर्पूरी को हटाया था
Tue, 23 Jan 2024 04:05 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:05 PM IST
सार
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि राजद का गठन हीं कर्पूरी जी के सपनों को साकार करने के लिए हुआ था। और राजद ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सत्ता में रहकर या सत्ता से बाहर रहकर उनके आदर्शों को अमलीजामा पहनाने की दिशा में कार्य करती रही है।
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर
- फोटो : social Media
विस्तार
24 जनवरी यानी बुधवार को बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाए जाएगी। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सभी पार्टियों के बीच कर्पूरी जयंती मनाने की होड़ है। राजद, जदयू हो या भाजपा सभी पार्टियां कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने की बात करते हैं। राजद के लोग एस के मेमोरियल हॉल में समारोह का आयोजन कर रहे। इसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी शामिल होंगे। वहीं जदयू के लोग 24 जनवरी को वेटनरी कॉलेज मैदान में समारोह का आयोजन कर रहे।
विज्ञापन
महागठबंधन ने कर्पूरी के सपने को साकार किया
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि बुधवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद करेंगे। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि समारोह की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह करेंगे। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि राजद का गठन हीं कर्पूरी जी के सपनों को साकार करने के लिए हुआ था। और राजद हीं एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सत्ता में रहकर या सत्ता से बाहर रहकर उनके आदर्शों को अमलीजामा पहनाने की दिशा में कार्य करती रही है। नीतीश जी और तेजस्वी जी के नेतृत्व वाली बिहार की महागठबंधन सरकार ने जातीय जनगणना कराकर उसके आधार पर आरक्षण का दायरा बढ़ाकर कर्पूरी जी के जन्मशती के अवसर पर उनके सपने को साकार किया है। जिस लालू जी के गोद में कर्पूरी जी ने अंतिम सांस ली थी वह लालू जी जब मुख्यमंत्री बने तो समाज के अंतिम पायदान के लोगों विशेषकर अतिपिछड़ों और दलित समुदाय के लोगों को राजनीति के मुख्य धारा में लाने के साथ ही प्रशासनिक महकमे में भागीदारी देने का काम किया था। और उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों का एहसास कराया था।
विज्ञापन
राजद ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप
राजद प्रवक्ता ने कहा कि आज वैसे लोग भी कर्पूरी जी की जयंती मना रहे हैं जिन्होंने जीते-जी उन्हें गालियां दिया करते थे। 1967 में पहली गैर कांग्रेसी सरकार में सर्वाधिक विधायकों वाली पार्टी के नेता होने के बावजूद तत्कालीन जनसंघ जिसका नामकरण अब भाजपा हो गया है, ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया था। इसी प्रकार 1977 में बिहार की जनता पार्टी सरकार में जब कर्पूरी जी मुख्यमंत्री बने तो भाजपा के लोगों ने साजिश कर उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का काम किया था।
विज्ञापन
भाजपा ने इस बार महागठबंधन को घेरा
भाजपा इस मामले पर भी महागठबंधन सरकार को घेरा है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा है कि जदयू और राजद ऑफिस के सामने वह कर्पूरी जयंती मनाएंगे। दरअसल, पटना का मिलर स्कूल मैदान नहीं मिलने पर भाजपा नेता नाराज हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि राजद और जदयू की साजिश के कारण हमलोगों को मिलर हाई स्कूल में कर्पूरी जयंती समारोह नहीं मनाने दिया जा रहा है। इसलिए हमलोग अब राजद और जदयू कार्यालय के सामने वीरचंद्र पटेल मार्ग पर समरोह का आयोजन करेंगे।