फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Prasad yadav elder daughter Misa Bharti is set to go to Rajya Sabha, know why there will be no obstruction

Rajya Sabha Election: लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती का राज्यसभा जाना तय, जानें क्यों हुआ रास्ता आसान

Tue, 17 May 2022 09:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 17 May 2022 09:10 AM IST
सार

लालू परिवार से मीसा भारती का राज्यसभा जाना लगभग तय है। वहीं इसके अलावा जिन दो नामों की सबसे अधिक चर्चा है वह कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का तो दूसरा नाम बाबा सिद्दिकी का।

विज्ञापन
Lalu Prasad yadav elder daughter Misa Bharti is set to go to Rajya Sabha, know why there will be no obstruction
लालू प्रसाद यादव और मीसा भारती - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। जेडीयू ने जहां सोमवार को अपने एक प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है तो वहीं आरजेडी भी आज अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। इस बीच लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, मीसा भारती के अलावा दूसरा नाम कौन होगा इसका एलान होना बाकी है। सूत्रों के अनुसार दूसरे नाम की बात करें तो पार्टी, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेज सकती है। बताया जा रहा है कि सिब्बल को राज्यसभा भेजने से लालू को मुकदमों की पैरवी में मदद मिल सकती है। वहीं इसके अलावा जिस अन्य नाम की चर्चा जोरों पर है वह हैं बाबा सिद्दीकी। बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड से रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं और पिछले कुछ दिनों से बिहार में भी काफी सक्रिय रहे हैं।

विज्ञापन


जानें टिकट मिलने में क्यों नहीं आई कोई रुकावट
बता दें कि चारा घोटाले मामले में जमानत पाने के बाद से लालू प्रसाद यादव अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के दिल्ली आवास पर रह रहे हैं। ऐसे में मीसा भी पिता की खूब सेवा कर रही है। बड़ी बेटी होने के नाते मीसा की अपने परिवार पर मजबूत पकड़ भी है, इसलिए राज्यसभा का रास्ता आसान दिख रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



24 मई से नामांकन, 10 जून को वोटिंग और गिनती
राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 24 मई को जारी होगा। उसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 31 मई को नामांकन की अंतिम तारिख होगी। स्क्रूटनी एक जून को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारिख तीन जून है।  10 जून को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed