फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saharsa Police Arrests Notorious Criminal Rahul Singh Carrying ₹25,000 Reward Wanted in 15 Serious Cases

Bihar News: फायरिंग, धमकी और 15 केस…, 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 मामलों में था वांटेड

Tue, 24 Feb 2026 06:59 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 06:59 PM IST
सार

जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह महिषी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में वांटेड था।

विज्ञापन
Saharsa Police Arrests Notorious Criminal Rahul Singh Carrying ₹25,000 Reward Wanted in 15 Serious Cases
गिरफ्तार बदमाश राहुल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए चल रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सहरसा पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह कई दिनों से पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था और लुकाछिपी का खेल खेल रहा था। आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


फायरिंग और धमकी के बाद से था फरार

पुलिस अधीक्षक हिमांशु के सख्त निर्देश पर जिले में वांटेड अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। इसी दौरान महिषी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के एक मामले में राहुल सिंह की तलाश चल रही थी। आरोप है कि राहुल और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता के घर जाकर मारपीट की थी। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम में जिला आसूचना इकाई और महिषी थाना की पुलिस को भी शामिल किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की जांच की और मुखबिरों से मिली पक्की जानकारी के आधार पर जाल बिछाया। सोमवार को पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ राहुल सिंह को उसके गांव महपुरा, महिषी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वह भूषण सिंह का पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: अंधविश्वास को लेकर जमकर हुई तलवारबाजी, पांच घायल; तीन की हालत गंभीर



2008 से अपराध की दुनिया में सक्रिय, 15 मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राहुल सिंह साल 2008 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। साल 2026 तक उसके खिलाफ कुल 15 गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें महिषी थाने में हत्या के प्रयास के 4 मामले शामिल हैं। इसी थाना क्षेत्र में लूट के 3 मामले दर्ज हैं। अवैध हथियार रखने के 3 मामले और शराब तस्करी के 4 मामले भी दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य मामले भी उसके खिलाफ हैं।

कार्रवाई में शामिल रही यह टीम

इस कार्रवाई में एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष अजीत कुमार, महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत मंडल, जिला आसूचना इकाई के अधिकारी और महिषी थाने का सशस्त्र बल शामिल था। सहरसा पुलिस ने साफ कहा है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed