फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa News: A fine of 45 thousand was imposed on BDO's vehicle having number plates of two states

खबर का असर: बिहार में दो राज्यों की नंबर प्लेट वाली BDO की गाड़ी को लेकर 45 हजार का जुर्माना लगा, जानें मामला

Sat, 05 Oct 2024 06:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 05 Oct 2024 06:29 PM IST
सार

Saharsa News: सहरसा में दो राज्यों की नंबर प्लेट वाली BDO की गाड़ी को लेकर 45 हजार का जुर्माना लगाया गया है। उक्त गाड़ी में आगे और पीछे बिहार और उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट लगी थी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Saharsa News: A fine of 45 thousand was imposed on BDO's vehicle having number plates of two states
प्रखंड विकास अधिकारी की गाड़ी पर डीटीओ ने लगाया जुर्माना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को दो राज्यों की नंबर प्लेट लगे निजी वाहन पर चढ़ना महंगा पड़ गया। इस मामले में जिला परिवहन अधिकारी ने गाड़ी पर 45 हजार का जुर्माना लगाया है। डीटीओ द्वारा यह कार्रवाई दो अलग-अलग नंबर लगाने, इंश्योरेंस फेल रहने और पीछे नंबर नहीं लगे रहने के कारण की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विगत दिनों सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेम प्लेट लगी गाड़ी में आगे और पीछे दो अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट लगी थी। इस गाड़ी का वीडियो वायरल होने और प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। मालूम हो कि अमर उजाला ने सबसे पहले ‘बिहार के अधिकारी की अनोखी गाड़ी, आगे बिहार तो पीछे यूपी का नंबर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, जिले के सौर बाजार प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के वाहन के आगे बिहार का रजिस्ट्रेशन नंबर (बीआर 06 डीटी 8204) और उसके ऊपर बिहार सरकार प्रशासन प्रखंड विकास पदाधिकारी सौर बाजार सहरसा का बोर्ड लगा था। वहीं, पीछे यूपी का रजिस्ट्रेशन नंबर (यूपी 14 सीजे 7708) लगा हुआ था। एक ही वाहन और वह भी किसी पदाधिकारी का, जिस पर दो अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट लगी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed