फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saharsa Garage Mechanic Killed After Flying Rim of Burst Tractor Tire Hits His Head

Bihar: बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर का टायर फटा, उछलकर सिर पर लगा रिम, गैरेज मैकेनिक की मौत

Sun, 07 Jun 2026 09:00 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 09:00 AM IST
सार

बिहार के सहरसा जिले में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में गैरेज मैकेनिक कृष्ण कुमार की मौत हो गई। वह लगमा चौक स्थित अपने गैरेज में काम कर रहे थे, तभी सड़क से गुजर रहे एक ट्रैक्टर का टायर अचानक फट गया।

विज्ञापन
Saharsa Garage Mechanic Killed After Flying Rim of Burst Tractor Tire Hits His Head
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार देर शाम ट्रैक्टर का टायर फटने से हुए हादसे में एक गैरेज मैकेनिक की मौत हो गई। टायर फटने के दौरान उसका लोहे का रिम तेज रफ्तार से उछलकर सीधे मैकेनिक के माथे पर जा लगा। इस भीषण हादसे में युवक का सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

काम के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

मृतक की पहचान लगमा पंचायत के नवटोलिया वार्ड संख्या-3 निवासी 33 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वह रामदेव यादव के बड़े पुत्र थे। परिजनों के अनुसार शनिवार देर शाम कृष्ण कुमार सहरसा-महेशखुट मुख्य मार्ग पर स्थित लगमा चौक के पास अपने गैरेज में काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर का टायर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि टायर का लोहे का रिम उछलकर सीधे कृष्ण कुमार के सिर पर जा लगा।

विज्ञापन

गंभीर चोट लगने से रास्ते में ही मौत

रिम लगने के बाद कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे लगमा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का इकलौता सहारा थे कृष्ण कुमार

परिजनों ने बताया कि कृष्ण कुमार दो भाइयों में सबसे बड़े थे। वह पिछले तीन-चार वर्षों से लगमा चौक पर गैरेज चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कृष्ण कुमार अपने पीछे पत्नी, माता-पिता और दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे प्रिंस कुमार की उम्र 7 वर्ष और छोटे बेटे पीयूष कुमार की उम्र 5 वर्ष है। पिता की असमय मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 

ये भी पढ़ें- Murder Case : दिल्ली में पार्टी के दौरान फायरिंग से डॉक्टर की मौत मामले में भाजपा MLA दोषी; बिहार में मंत्री थे राजू सिंह
 

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी देते हुए सहरसा सदर थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed