फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa: 5 day Pulse Polio Campaign begins, more than four and a quarter lakh children will be given medicine

Bihar News: सहरसा में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, सवा चार लाख से ज्यादा बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

Sun, 17 Nov 2024 05:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 17 Nov 2024 05:33 PM IST
सार

Saharsa News: डीएम ने कहा कि बीते 13 सालों से भारत में पोलियो का एक भी मामला नहीं आया है। लेकिन पड़ोसी देश में अभी भी मामले सामने आ रहे हैं, जिसके कारण खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Saharsa: 5 day Pulse Polio Campaign begins, more than four and a quarter lakh children will be given medicine
बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को डीएम वैभव चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. कात्यानी मिश्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। उद्घाटन समारोह में फीता काटने के बाद बच्चों को पोलियो की जिंदगी की दो बूंद दी गई। यह अभियान 17 नवंबर से 21 नवंबर 2024 तक चलेगा। 

विज्ञापन

 
डीएम ने कहा कि बीते 13 सालों से भारत में पोलियो का एक भी मामला नहीं आया है। लेकिन पड़ोसी देश में अभी भी मामले सामने आ रहे हैं, जिसके कारण खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी से बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की अपील की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पल्स पोलियो अभियान पिछले 2022 के नवंबर में चलाया गया था। उसके बाद हमारे पड़ोसी मुल्क में पोलियो के वायरस जिस प्रकार से पनप रहे हैं। उसके संक्रमण के बचाव के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।  इस अभियान के दौरान सहरसा जिला अंतर्गत 10 प्रखंड एवं शहरी निकाय में कुल अनुमानित 3,61,255 घरों में 809 घर-घर दल भ्रमण करेंगे। इस दौरान चार लाख 28 हजार 26 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के दौरान जिला अंतर्गत रेलवे स्टेशन बस स्टैंड मुख चौक चौराहों पर 96 ट्रांजिट दल लगाए जाएंगे, जो बाहर से आए हुए सभी जन्म से पांच साल के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक पिलाएंगे। इस अभियान के दौरान 274 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। कल कुल 694 आइसीडीएस कर्मी, 837 आशा कर्मी और 627 वालंटियर्स को टीकाकर्मी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभियान को सफल बनाने के लिए सिविल सर्जन एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा आम जनों से अनुरोध किया गया है कि अपने सभी जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद की खुराक अवश्य पिलवाएं। अभियान को सफल बनाने के लिए पोलियो जागरूकता प्रभात फेरी भी निकाली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed